Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 5:21 am

Thursday, July 9, 2026, 5:21 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

इंटरनेशनल समुराई स्किल्स ट्रेनिंग संपन्न, ब्लैक बेल्ट एग्जाम में जोधपुर के महिपाल सिंह एवं सत्यनारायण ने दिखाया दम

ऑल इंडिया समुराई फेडरेशन ने जापान के मार्गदर्शन में किया आयोजन, देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों ने लिया भाग, जिले से महिपाल सिंह भाटी एवं सत्यनारायण ने किया नेतृत्व

शिव वर्मा. जोधपुर 

जबलपुर में इंटरनेशनल समुराई स्किल्स टेक्निकल ट्रेनिंग एवं ब्लैक बेल्ट एग्जाम 2025 का आयोजन 27 जून से 28 जून तक सफलता पूर्वक किया गया। ऑल इंडिया समुराई फेडरेशन के संस्थापक अध्यक्ष मनोज यादव ने बताया कि यह आयोजन जबलपुर के पंडित रविशंकर शुक्ल राइट टाउन स्टेडियम में संपन्न हुआ। वल्र्ड समुराई फेडरेशन जापान के मार्गदर्शन में ऑल इंडिया समुराई फेडरेशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में समुराई कला, अनुशासन और तकनीकी प्रशिक्षण का प्रदर्शन किया गया। इंटरनेशनल समुराई स्किल्स ट्रेनिंग एवं ब्लैक बेल्ट एग्जाम क्योशी मनोज यादव संस्थापक एवं अध्यक्ष, ऑल इंडिया समुराई फेडरेशन, शीहान अब्दुल सत्तार अंसारी, तकनीकी, समिति, भारत, सेंसेई पीयूष उके महासचिव, ऑल इंडिया समुराई फेडरेशन द्वारा सम्पन कराई गई।

जोधपुर जिले से महिपाल सिंह भाटी एवं सत्यनारायण ने इंटरनेशनल समुराई स्किल्स ट्रेनिंग एवं ब्लैक बेल्ट परीक्षा में उत्तीर्ण होकर शहर का मान बढ़ाया है। जोधपुर फोटोग्राफर्स एसोसिशन के पूर्व कोषाध्यक्ष भाटी वर्तमान में जगदीश प्रसाद आर्य के सानिध्य में आर्य वीर दल, महामंदिर में बच्चों को निशुल्क लाठी एवं बॉक्सिंग का प्रशिक्षण दे रहे हैं। भाटी अब देश मे समुराई कोच के रूप मे सेवाएं प्रदान करेंगे और अभ्यार्थियों को प्रशिक्षित करेंगे। उनका लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा बच्चों/युवाओं को समुराई का प्रशिक्षण देना है। भाटी के जोधपुर पहुंचने पर आर्यवीर दल संचालक जगदीश प्रसाद आर्य, आर्य समाज महामंदिर के संरक्षक हेमसिंह आर्य,मंत्री प्रदीप देवड़ा,उपप्रधान नरेंद्र गहलोत, कोषाध्यक्ष धीरज गहलोत,बॉक्सिंग कोच महेंद्र गिरी,सैम्बो एसोसिएशन महासचिव विक्रम परिहार, महेंद्र परिहार ने महिपाल सिंह भाटी और सत्यनारायण, शारीरिक शिक्षक,रा.उ.मा.वि.सैदला.बाली.पाली.राजस्थानका स्वागत किया बधाई व शुभकामनाएं दीं

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor