Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 6:38 am

Thursday, July 9, 2026, 6:38 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

ऊर्जा मंत्री ने किया पौधारोपण — ‘एक पेड़ मां के नाम अभियान‘ में ऊर्जा विभाग के कार्मिक भी देंगे योगदान

शिव वर्मा. जयपुर 

‘एक पेड़ मां के नाम-हरयालो राजस्थान वृक्षारोपण महाभियान ‘ में ऊर्जा विभाग भी अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता निभाएगा। मानसून के दौरान प्रदेशभर में विभाग की ओर से थर्मल इकाइयों, ग्रिड सब स्टेशनों, कार्यालय परिसरों आदि में वृहद् स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा।

ऊर्जा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री हीरालाल नागर ने बुधवार को सेन्ट्रल पार्क में पौधारोपण के बाद यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ‘एक पेड़ मां के नाम‘ अभियान के माध्यम से देशवासियों को प्रकृति से जोड़ने का महत्ती संकल्प लिया है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने ‘एक पेड़ मां के नाम-हरियालो राजस्थान वृक्षारोपण महाभियान‘ के माध्यम से प्रदेश को हरा-भरा बनाने में जन-जन से भागीदारी का आह्वान किया है।

श्री नागर ने कहा कि ऊर्जा विभाग के कार्मिक अधिक से अधिक पौधे लगाकर शून्य कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य की प्राप्ति में अपना योगदान देंगे। ऊर्जा मंत्री के साथ ही विभाग के कार्मिकों ने भी इस दौरान गुलमोहर, आम आदि के पौधे लगाए।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor