पंकज जांगिड़. जोधपुर
श्री गोरेश्वर भैरुनाथ विकास समिति के तत्वावधान में कुड़ी मैन रोड स्थित श्री गोरेश्वर भेरुनाथ मंदिर में 7 से 9 जुलाई तक कृष्ण के प्रति प्रेम, अटूट श्रद्धा व भक्ति और समाज के प्रति समर्पण के लिए जाने जाने वाले नरसी मेहता के जीवन और चरित्र पर आधारित प्रेरणादायक तीन दिवसीय संगीतमय कथा “नैनी बाई रो मायरो” का आयोजन होगा।
समिति सदस्यों ने बताया कि कथावाचक राकेश कुमार प्रजापत के श्रीमुख से दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक कथा का वाचन किया जाएगा। कथा से पूर्व 6 जुलाई, रविवार को मंदिर में दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक संकीर्तन का आयोजन होगा।



