तपागच्छ संघ ने तैयारियां शुरू की, भाव-भरे आमंत्रण पत्र बांट रहे
राखी पुरोहित. जोधपुर
जैन समाज की ओर से संतों-साध्वियों के चातुर्मास की तैयारियां चल रही हैं। इस बार क्रिया भवन में गणिवर्य विश्वरत्नविजय आदि 33 साधु-साध्वीवृंद का चातुर्मास के लिए मंगल प्रवेश 6 जुलाई को होगा। तपागच्छ संघ ने तैयारियां शुरू कर दी है और भावभरा आमंत्रण बांट रहे हैं। सकल संघ द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा।
विभिन्न स्थानीय धार्मिक क्षेत्रों के दर्शन वंदन जिन वाणी का लाभ देते हुए 6 जुलाई को प्रातः 8 बजे जालोरी गेट जलते दीप गली स्थित श्रावक स्व . मख्तूरमल अनूपम पीयुष चौरडिया परिवार निवास स्थान से बाजै गाजै के साथ शहर के भीतर स्थित क्रिया भवन में चातुर्मास मंगल प्रवेश करेगें। श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक तपागच्छ संघ प्रवक्ता धनराज विनायकिया ने बताया कि जैनाचार्य रामचन्द्रसूरीश्वर महाराज समुदाय के आचार्य तपोरत्नसूरीश्वर महाराज के शिष्यरत्न गणिवर्य विश्वरत्नविजय महाराज एवं गणिवर्य रश्मिरत्नविजय महाराज बंधु बेलडी़ साध्वी चिन्मोहाश्रीजी आदि 33 ठाणा डीसा गुजरात से पद विहार करते हुए आबूरोड सिरोही बाला भोरडा घाणा दुंधाडा फींस गामो गाम विचरण कर नवकार धाम से पाल रोड़ सिवांची सर्कल डीपीएस पुल भंसाली भवन गुलाबनगर गुरुओं का तालाब उम्मेद हेरिटेज मुथाजी जैन मंदिर पुनः गुलाब नगर भैरूबाग जैन तीर्थ आसपास क्षेत्रों के दर्शन वंदन प्रवचन करते हुए 6 जुलाई को प्रातः 8 बजे जालोरी गेट जलते दीप गली स्थित श्रावक स्व . मख्तूरमल अनूपम पीयूष चौरडिया निवास से बाजै गाजै से शहर के भीतरी क्षेत्र होते हुए रत्न प्रभ धर्म क्रिया भवन में चातुर्मास मंगल प्रवेश करेंगे। तपागच्छ संघ व कई संस्था संगठनों द्बारा वथावणा भव्य स्वागत किया जाएगा। संघ अध्यक्ष हनुमानचंद तातेड़, सचिव उम्मेद राज रांका, उपाध्यक्ष भैरूमल मेहता, संयोजक रिखबराज बोहरा आदि कई सदस्यगणो ने हर्ष जताते हुए चातुर्मास मंगल प्रवेश तथा प्रथम बार हो रहे ऐसे ऐतिहासिक चातुर्मास में सभी को अधिक से अधिक लाभ लेने का आव्हान किया।
उमा कुंभट को श्रद्धांजलि कल
धर्म सहायिका दानवीर उमा कुंभट पत्नी समाजसेवी श्याम कुंभट को क्रिया भवन में श्रद्धांजलि 5 जुलाई को शाम 8 बजे दी जाएगी। उमा कुंभट की आत्मा की शांति के लिए बड़ी शांति पाठ किया जाएगा। विनायकिया ने बताया तपागच्छ संघ ने रत्नप्रभ धर्म क्रिया भवन में पुण्य आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित करने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी पदाधिकारियों और संघ सदस्यों और महिला मण्डल द्बारा श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे।





