मैसूर में 2-4 जून को संपन्न हुए AIIPA के अखिल भारतीय सम्मेलन में इसके लिए आंदोलन करने का फैसला लिया गया था, जिसकी पहली कड़ी में शुक्रवार को मांग दिवस मनाया गया।
राखी पुरोहित. जोधपुर
ऑल इंडिया इंन्श्योरेंस पेंशनर्स एसोसिएशन के आह्वान पर भारतीय जीवन बीमा निगम के सेवानिवृत्त पेंशनर्स अपनी लम्बित मांगों पर केन्द्र सरकार का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। इसके लिए शुक्रवार को अखिल भारतीय मांग दिवस मनाया गया।
संगठन का प्रतिनिधि मंडल वित्तीय सेवा विभाग के आला अधिकारियों से कई बार मिलकर अपनी मांगे रख चुका है, परंतु इसके बावजूद कोई प्रगति नहीं हुई है। इसी के मद्देनजर मैसूर में 2-4 जून को संपन्न हुए AIIPA के अखिल भारतीय सम्मेलन में इसके लिए आंदोलन करने का फैसला लिया गया था, जिसकी पहली कड़ी में शुक्रवार को मांग दिवस मनाया गया।
प्रमुख मांगें :
प्रमुख मांगों में सार्वजनिक सामान्य बीमा कम्पनियों से सम्बन्धित परिवार पेंशनर्स को भी बैंक व एलआईसी की भांति अंतिम मूल वेतन के 30℅ के बराबर न्यूनतम परिवार पेंशन सुनिश्चित की जाए। समय समय पर पेंशन अद्यतन हो। अगस्त 1997 से पूर्व के सेवानिवृत्तों के महंगाई भत्ते में एकरूपता हो। 1986 के पूर्व सेवानिवृत्त एक्सग्रेसिया पेंशनर्स की पेंशन में न्यायपूर्ण बढ़ोतरी हो। नकद मेडिकल भत्ते की शुरुआत के साथ मेडीक्लेम में सुधार सुनिश्चित हो। पेंशन के दिए गए विकल्प के समय विकल्प देने से वंचित रह गये भूतपूर्व सैनिक, इसीनियर व अन्य तकनीकी सहायकों को एक विकल्प और दिया जावे, 1.4.2010 के बाद सेवा में आये कार्मिकों को NPS रद्द कर पुरानी निश्चित लाभ आधारित पेंशन योजना सुनिश्चित की जावे, 20 वर्ष के सेवाकाल बाद पूर्ण पेंशन सुलभ हो, अंतिम वेतन को कामुटेशन गणना में लिया जावे, 80 वर्ष की उम्र पाये पेंशनर्स को अतिरिक्त पेंशन सुलभ हो और सार्वजनिक बैंकों में दिये एक्सग्रेसिया का लाभ बीमा क्षेत्र में भी सुलभ कराया जाय, आदि मांगे शामिल हैं। अतिरिक्त सचिव अनिल बालानी ने बताया कि अपनी उपरोक्त मांगों के समर्थन में भारतीय जीवन बीमा निगम मण्डल कार्यालय, जोधपुर में ऑल इंडिया इंश्योंरेंस इम्लाइज एसोसिएशन के साथ मिलकर प्रदर्शन कर वरिष्ठ मंडल प्रबंधक राजीव गुसाई को अपनी लम्बित मांगों का ज्ञापन सौंप अपनी मांगों के त्वरित समाधान की बात रखी। उपाध्यक्ष सुरेश बिस्सा ने सह सचिव केके. गुप्ता, व कार्यकारिणी सदस्य सुरेश भूतड़ा, एमपी. शर्मा की उपस्थिति में वरिष्ठ मण्डल प्रबंधक राजीव गुसाई को ज्ञापन सौंपा गया।









