Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 4:42 am

Sunday, August 23, 2026, 4:42 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सत्कर्म मानव सेवा ग्रुप ने किया सियाराम परिणय महोत्सव के पोस्टर का विमोचन

राखी पुरोहित. जोधपुर 

सत्कर्म मानव सेवा ग्रुप के मेंबर ने सियाराम परिणय महोत्सव के पोस्टर का विमोचन किया। मधु भंडारी ने बताया कि सत्कर्म मानव सेवा ग्रुप की मुखिया प्रिया जैन व सभी मेंबर द्वारा गायत्री देवी ट्रस्ट की ओर से 1 नवंबर को आयोजित होने वाले सर्वजातीय सामूहिक विवाह सियाराम परिणय महोत्सव के पोस्टर का विमोचन अशोक उद्यान के पास में स्थित कच्ची बस्ती में किया।

प्रिया जैन ने बताया कि समाज की उन्नति के लिए ऐसे कार्यक्रम लगातार होने चाहिए। मधु भंडारी ने कच्ची बस्ती के लोगों को इस कार्यक्रम के बारे में पूरी जानकारी दी और गायत्री देवी ट्रस्ट के ऑफिस में रजिस्ट्रेशन करवाने का आग्रह किया। ग्रुप के सभी मेंबर द्वारा संस्था के संस्थापक चंद्रशेखर अरोड़ा को अग्रिम बधाई दी। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन की भगवान से प्रार्थना की। प्रिया जैन, मधु भण्डारी, जया, दुर्गा, डिंपल, तुलसी, सरिता, अर्चना, कमला, सपना, नितेश, भरत, बद्रीनारायण हर्ष, हेमा, समता आदि उपस्थित थे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor