Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 7:14 am

Sunday, October 18, 2026, 7:14 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

विधायक अतुल भंसाली और देवेंद्र जोशी ने सिया-राम परिणय महोत्सव के पोस्टर का विमोचन किया

51 जोड़ों का होगा विवाह, गायत्री देव ट्रस्ट कर रहा आयोजन

राखी पुरोहित. जोधपुर 

गायत्री देवी ट्रस्ट की ओर से 1 नवंबर को 51 जोड़ों का सर्वजातीय सामूहिक विवाह सिया-राम परिणय महोत्सव आयोजित किया जाएगा। ट्रस्ट के संस्थापक चंद्रशेखर अरोड़ा ने बताया कि जोधपुर शहर के विधायक और गायत्री देवी ट्रस्ट को लगातार समाज सेवा के कार्य के लिए प्रेरित करने वाले अतुल भंसाली और सूरसागर विधायक देवेंद्रजी जोशी द्वारा कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया गया।

जोधपुर शहर विधायक अतुल भंसाली ने बताया कि आज के समय में सामूहिक विवाह एक अत्यंत अनिवार्य आयोजन है और यह लगातार किया जाना चाहिए। इसे हर परिवार को पैसों की बचत तो होगी साथ में समरसता का भाव भी पैदा होगा। मैं जनता से अपील करता हूं कि इस कार्यक्रम में तन मन धन से अपना सहयोग दिल खोलकर करें। मैं गायत्री देवी ट्रस्ट के संस्थापक चंद्रशेखर अरोड़ा को इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के अग्रिम बधाई देता हूं।
विधायक देवेंद्र जोशी ने बताया कि यह कार्यक्रम समाजसेवा में मील का पत्थर साबित होगा और बहुत से नए लोगों को ऐसे आयोजन करने की प्रेरणा मिलेगी और इस कार्यक्रम के सफल आयोजन की भगवान से प्रार्थना करता हूं। पोस्टर विमोचन के कार्यक्रम में उपमेयर किशन लड्ढा, भाजपा नेता महेंद्र मेघवाल, चंद्रशेखर अरोड़ा, राहुल चौहान, अशोक कुमार चितारा, जतिन अरोडा भी उपस्थित थे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor