Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 7:14 am

Sunday, October 18, 2026, 7:14 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

भागवत कथा : पृथु चरित्र, भगवान ऋषभदेव अवतार, 28 प्रकार के नरकों का वर्णन

सोवनिया में कथा जारी, तीसरे दिन विभिन्न प्रसंगों का वर्णन व भक्ति भजनों पर झूमे श्रद्धालु

सोहनलाल वैष्णव. बोरुन्दा (जोधपुर)

सोवनिया गांव स्थित रामेश्वर महादेव धूणा पर सप्त दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ जारी है। कथा के तीसरे दिन रविवार को विभिन्न प्रसंगों का रोचक वर्णन हुआ कथा संगीतमय होने के चलते कई बार श्रद्धालु झूम उठते हैं। कथा वाचक पंडित ललित दवे (जोधपुर) ने शुकदेवजी द्वारा महाराज परीक्षित को महाराज पृथु का चरित्र, नारदजी द्वारा प्राचीनबर्हि एवं प्रचेताओं को पुरंजन उपाख्यान, भगवान ऋषभदेव जी का अवतार, प्रियव्रत की कथा, जड़भरत जी की कथा, जड़भरत जी द्वारा सिंधु सौवीर राजा रहूगण के संदेह की निवृत्ति, गंगाजी के अवतरण की कथा, 28 प्रकार के नरकों का वर्णन, अजामिल का उपाख्यान, पुंसवन व्रत की कथा, जय-विजय को श्राप, हिरण्याक्ष एवं हिरण्यकश्यप के जन्म की कथा, वराह भगवान के द्वारा हिरण्याक्ष का वध तथा नृसिंह भगवान के द्वारा भक्त प्रह्लाद की रक्षार्थ हिरण्यकश्यप के वध की कथा का रसास्वादन श्रोताओं को कराया गया।

कथा के दौरान भजनों पर कई बार श्रद्धालु झूम उठते है। कथा में चांदसिंह नरूका, शंकरसिंह, नारायण सिंह, कानसिंह, करणसिंह, हुकमसिंह, बक्साराम खदाव, पप्पूराम भुडाणिया व भजन कलाकार सत्यनारायण वैष्णव सहित सोवनिया, मादलिया व गढ़सूरिया के धर्मप्रेमी कथा उपस्थित हुए। कथा प्रतिदिन दोपहर 1:00 से शाम 4:15 तक आयोजित हो रही है। कथा के बाद रविवार को विभिन्न प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा, देश में शांति व खुशहाली को लेकर तथा क्षेत्र में अच्छी बारिश की कामना को लेकर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आधा दर्जन श्रद्धालुओं द्वारा यज्ञ में आहुतियां दी गई। कथा का समापन गुरुवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विविध धार्मिक आयोजन के बाद प्रसादी के साथ होगा। इसको लेकर भी विभिन्न धर्म प्रेमियों ने आवश्यक तैयारियां रविवार से ही शुरू कर दी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor