Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 6:29 am

Sunday, August 23, 2026, 6:29 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

गौसेवक सवाई राम चौधरी ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत अपनी माताजी के जन्मदिन पर किया पौधारोपण

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

पौधरोपण से धरा पर छाएगी हरियाली, जीवन में आएगी खुशहाली। पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़-पौधे जरूरी हैं। पौधरोपण सबकी जिम्मेदारी है। हम सबको अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। ये हमें जीवन के लिए आक्सीजन, खाने के लिए फल और गर्मी में छांव देते हैं। धरा को हरा-भरा करने एवं जीवन को बचाने के लिए सबको पौधारोपण का संकल्प लेने की जरूरत है। साथ ही “एक पेड़ माँ के नाम” एक प्रयास है जो हमारी मातृभूमि और प्रकृति के प्रति हमारे सम्मान और समर्पण को दर्शाता है। इस अभियान का उद्देश्य माँ के नाम पर एक पेड़ लगाना और एक स्थायी स्मृति बनाना है, जो न केवल पर्यावरण की रक्षा करेगा बल्कि एक हरे और अधिक समृद्ध भविष्य के निर्माण में भी योगदान देगा। माँ और प्रकृति दोनों ही जीवन का मूल आधार हैं, इसी उद्देश्य से निकटवर्ती गांव कुंपलिया में गौसेवक व सेवाभावी सवाई राम चौधरी ने अपनी माताजी धुड़ी देवी के जन्मदिन पर मनु देवी व स्वरुपा राम चौधरी के साथ मिलकर पौधारोपण किया और उसके सार-संभाल का संकल्प लिया, जिसमें छायादार, फलदार व औषधीय युक्त 11 पौधे लगाएं और सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए जागरूक किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor