राखी पुरोहित. जोधपुर
खाटू श्याम मन्दिर मोतीबा नगर, पाल गांव का प्रथम पाटोत्सव समारोह व गुरु पूर्णिमा के लिए आयोजित समारोह संत शांतेश्वर बाईजी महाराज पीठाधीश्वर के सान्निध्य मे अथिति संत महात्माओं भक्तों की उपस्थिति में श्रदा और उमंग के साथ आयोजित हुआ। इस दौरान भजनों की प्रस्तुति दी गई।
एडवोकेट विजय शर्मा (सनातन धर्मप्रेमी) ने बताया कि आज आयोजन समिति के सुधीर अग्रवाल के सहयोग से खाटू श्यामजी मन्दिर को भव्य सजावट पुष्प मालाओं लाइटिंग करके सुबह दिन भर से लेकर देर रात तक जाने माने पंडितों व पुजारियों के सहयोग द्वारा विधि विधान मंत्रोच्चारण के साथ से धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए। इसमे पूजा पाठ अभिषेक के साथ निशान यात्रा, इत्र वर्षा, पुष्प वर्षा व 56 भोग प्रसादी प्रमुख थे। शाम को प्रसिद्ध भजन मंडली उमा लहरी (जयपुर) व शिवम शर्मा (कानपुर) की टीम के कलाकारों ने खाटू श्यामजी के प्रिय भजनों की प्रस्तुति दी। खाटू श्याम जी भगवान को याद कर मंगल कामना कर आशीर्वाद लिया व सभी ने ट्रस्ट मण्डल की ओर से रखी गयी प्रसादी को प्रेम से ग्रहण की।




