राखी पुरोहित. जोधपुर
भारत तिब्बत मैत्री संघ राजस्थान प्रदेश इकाई व पर्यावरण प्रेमियो द्वारा तिब्बत के धर्म गुरु दलाई लामा का 90 वां जन्म दिवस मनाया गया। इस शुभ अवसर पर राजकीय विद्यालय मेलावास परिसर में अतिथियों और पर्यावरण प्रेमियाें, विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक व स्कूल के छात्र छात्राएं व अन्य के सहयोग से 25 पौधे लगाए। साथ ही प्रधानाचार्य के कक्ष में केक काट कर जन्म दिवस मनाया।
विचार गोष्ठी में अतिरिक्त महाधिवक्ता इन्द्रराज चौधरी, सेवानिवृत्त एयर चीफ़ मार्शल जगदीश शर्मा, लोक अभियोजक चैनसिह गहलोत, उपभोक्ता संरक्षण मंच के अध्यक्ष राजकुमार सुथार, शिक्षा अधिकारी भंवरलाल सुथार, मैत्री संघ की अध्यक्ष रेशमबाला, महामंत्री पुखराज जांगिड एडवोकेट एवं सचिव जगदीश तंवर पर्यावरण प्रेमी एडवोकेट विजय शर्मा, जोधपुर तिब्बत संघ की ज़िला अध्यक्ष शीतल सुराणा, एडवोकेट सुखदेव प्रजापत, एडवोकेट राजेश राठी, एडवोकेट दिनेश शर्मा, एडवोकेट शैलेंद्र करण सिंह राजपुरोहित, गुलाब प्रकाश बर्डवा, संजय शर्मा प्रधानाचार्य संगीता देथा, प्रभाकर तिवाड़ी सर, संजय सुथार ने दलाईलामा के जीवन पर प्रकाश डाल कर कार्यक्रम को भव्य बनाया।




