Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 10:04 am

Sunday, October 18, 2026, 10:04 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

भांडु सरपंच ने तीन किलोमीटर पाइप लाइन लगाने का आश्वासन दिया

राखी पुरोहित. जोधपुर 

भांडु कलां से बर्रों की ढाणी तक तीन किलोमीटर पानी की पाइप लाइन लगाने सरपंच ने आश्वासन दिया। आज भांडु सरपंच पप्पू सिंह उदावत का नागरिक अभिनंदन श्री राधा रानी गौ सेवा संस्थान भांडू कलां में किया गया। संस्था (गौ शाला) के संस्थापक अध्यक्ष संजू रमेश पांडे ने सरपंच को दीर्घायु होने का आशीर्वाद दिया। साथ ही साथ सरपंच ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष में एक विशेष सौगात देते हुए भांडू कलां से बर्रों की ढाणी तक तीन किलोमीटर की पानी की पाइपलाइन की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया जो विगत 1 से 2 महीने के बीच में पूरा किया जाएगा, जिससे बर्रो की ढाणी में रहने वाले सभी लोगों तक जल की आपूर्ति सुनिश्चित करने का लक्ष्य है। इस कार्यक्रम में दिलीप, ओम राजपुरोहित और अन्य ग्रामवासी मौजूद थे। सरपंच ने गौ शाला का निरीक्षण किया। सभी ने सरपंच पप्पू सिंह उदावत का आभार व्यक्त किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor