Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 6:32 am

Sunday, August 23, 2026, 6:32 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

प्रतिभा समाज की धरोहर…विश्वकर्मा जांगिड़ समाज ने किया 160 से अधिक को सम्मानित

शिक्षा, कला, साहित्य, संस्कृति, खेल और सरकारी सेवा के क्षेत्र में बढ़ाया प्रतिभाओं का हौसला

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

श्री विश्वकर्मा जांगिड़ पंचायत एवं श्री विश्वकर्मा मंदिर कमेटी बाईजी का तालाब के संयुक्त तत्वावधान में शास्त्री नगर सेक्टर ‘ए’ स्थित श्री जांगिड़ पंचायत भवन में श्री जांगिड़ पंचायत के अध्यक्ष वासुदेव बुढल की अध्यक्षता में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ।

श्री विश्वकर्मा मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में समाज के 2024-25 में 10वीं व 12वीं में 80%, व उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों एवं आईआईटी और नीट में चयनित हुए विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र, पारितोषिक, स्मृति चिह्न, बैग व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही समाज के सरकारी सेवा, खेलकूद, कला, संस्कृति व राजनीति आदि क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित करने वाली चयनित प्रतिभाओं, समाजसेवियों व भामाशाओ को भी सम्मानित किया गया। श्री विश्वकर्मा जांगिड़ पंचायत की तरफ से नीट में चयनित आर्यन सुथार व रुचि जांगिड़ को तथा 10वीं की तनीषा मोखा, भावना सुथार व कामाक्षी शर्मा को राजस्थान व जिला में मेरिट में आने पर 5100 रु व 2100 रु तथा कक्षा 12वी में ख़ुशाली शर्मा व मनीषा जांगिड़ को 2100 रू की राशि पारितोषिक रूप में प्रदान की गई। रामा रिफ्लेक्शन ऑफ इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर राम जांगिड़ द्वारा 10वी व 12वी में 95% से अधिक प्राप्तांक और नीट व आईआईटी में चयनित सभी विद्यार्थियों को 1100 रु का नकद पारितोषिक दिया गया। श्री विश्वकर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सभी विद्यार्थियों को बैग दिया गया l

ये थे मौजूद :

कार्यक्रम में बतौर अतिथि शहर विधायक अतुल भंसाली, सीनियर आरएएस गणपत लाल सुथार (एसीईओ, जिला परिषद जोधपुर), सीनियर आरएएस गोमती शर्मा (डीआईजी स्टाम्प जोधपुर), एएजी हाइकोर्ट श्यामसुंदर लदरेचा, उपभोक्ता संरक्षण मंच जोधपुर के अध्यक्ष राजकुमार सुथार, असिस्टेंट रजिस्ट्रार राज हाईकोर्ट जोधपुर पारस झाला, शिक्षाविद व प्रचार मंत्री संस्कार भारती पूनमचंद सुथार, समाजसेवी पूनाराम बरनेला, पूर्व अध्यक्ष श्री पंचायत रमेशचंद्र शर्मा, रामा रिफ्लेक्शन ऑफ इंडिया डायरेक्टर राम जांगिड़,
कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेश जोशी, आरटीओ भरत जांगिड़, एडवोकेट पुखराज जांगिड़, भगवान राम फौजी उपस्थित रहे।

इन्होंने दी सेवाएं : 

सह सचिव हुकमाराम झिलोया ने बताया कि श्री पंचायत के ज्योति स्वरूप धनेरवा (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), वीरेंद्र भाकरेचा (कोषाध्यक्ष), सुरेश कुलरिया (सचिव) एवं श्री विश्वकर्मा मंदिर कमेटी बाईजी का तालाब के रामेश्वरलाल हर्षवाल (संरक्षक), एडवोकेट हरीश जांगिड़ (सचिव), सीए गोपी किशन दुर्गेसर (कोषाध्यक्ष), प्रेमप्रकाश जायलवाल (उपाध्यक्ष), मिश्रीलाल कुलरिया (प्रचार मंत्री), रामदयाल जादम (संगठन मंत्री), चेतन प्रकाश बरड़वा (प्रचार मंत्री), कालूराम बरड़वा (संगठन मंत्री) आदि ने कार्यक्रम में सहयोग व सेवाएं प्रदान की। श्री पंचायत के अध्यक्ष वासुदेव बुढ़ल और मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने उपस्थित सभी समाजबंधुओं का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच संचालन एडवोकेट हरीश जांगिड़ व हुकमाराम झिलोया ने किया। इस अवसर पर ओमप्रकाश किंजा (अध्यक्ष, नवचेतना समिति), गणपतलाल गेपाल, रणछोड़राम जांगिड़, श्यामलाल जायलवाल, जयप्रकाश (प्रिंसिपल), डॉ. कमल आसदेव, राधेश्याम, शंकरलाल, गंगाराम बरड़वा, किशोरी लाल, एडवोकेट कैलाश जांगिड़, एडवोकेट भारत भूषण शर्मा, दीपक सुथार, भूराराम सुथार, महावीर जांगिड़ सहित अनेक समाजबंधु व मातृशक्ति उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor