Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 6:29 am

Sunday, August 23, 2026, 6:29 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

गुरुवे नम: तव शिष्ये बलम् ..कल गुरु पूर्णिमा पर प्रधानाचार्य सम्मान और होनहार शिष्यों काे मिलेगी छात्रवृत्ति

गुरु के तप-शिष्य के तेवर का सम्मान : नंदकिशोर राठी मेडिकल एंड एजुकेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट का अभिनव प्रयास…20 साल की उम्र में सीए बने सूर्यनगरी के आनंद राठी और प्रतिष्ठित सुरेश राठी ग्रुप की मेजबानी में होगा आयोजन

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर

नंदकिशोर राठी मेडिकल एंड एजुकेशन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा “प्रधानाचार्य सम्मान एवं छात्रवृत्ति वितरण समारोह” का आयोजन गुरुवार को गुरु पूर्णिमा पर शाम 5 बजे मेडिकल कॉलेज सभागार, रेजीडेंसी रोड में आयोजित किया जाएगा। समाजसेवा और जरूरतमंद छात्रों व लोगों की मदद में अग्रणी ट्रस्ट अपने सामाजिक सरोकार के तहत फिर एक बार गुरु पूर्णिमा पर अपना दायित्व निभाने जा रहा है। इस बार गुरुवे-शिष्ये नम: की भावना से प्रयास किया जा रहा है।

एक तरफ प्रधानाचार्य का सम्मान कर गुरु के प्रति गुरुत्वर दायित्व निभाया जाएगा, वहीं दूसरी ओर होनहार शिष्यों को तैयार करने वाले गुरु को उनके परिश्रम व जज्बे के लिए नमन करते हुए ऐसे प्रतिभावान स्टूडेंट्स व खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति देकर उनका मनोबल बढ़ाया जाएगा। कार्यक्रम के मेजबान आनंद राठी और सुरेश राठी ग्रुप होंगे जो सूर्यनगरी का ही नहीं देश-दुनिया का जाना-पहचाना नाम है। आनंद राठी को सूर्यनगरी में 20 साल की उम्र में सीए बनने का गौरव प्राप्त है और वे देश के शीर्ष वित्तीय सेवा प्रदाताओं का उल्लेख हो और उसमे जोधपुर निवासी सीए आनंद राठी का उल्लेख न हो, ऐसा कभी हो नहीं सकता। तीन दशकों से भी अधिक समय से अपने दीर्घकालीन अनुभवों से निजी क्षेत्र में आर्थिक नियोजन एवं पूंजी बाजार में प्रबंध सलाहकार के रूप में विशिष्ट स्थान रखते हैं।

समाजसेवी सुरेश राठी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जोधपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त आईएएस उत्साह चौधरी होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे अर्जुन पुरस्कार प्राप्त आर. के. पुरोहित, विशिष्ट अतिथि डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. बीएस जोधा, एम्स की डीन एकेडमिक डॉ. शिल्पी गुप्ता दीक्षित, जिला शिक्षा अधिकारी सीमा शर्मा, जोधपुर वुशु संघ के सचिव विनोद आचार्य होंगे।

इस आयोजन के अंतर्गत जोधपुर जिले के सरकारी विद्यालयों में 12वीं कक्षा के टॉपर विद्यार्थियों तथा खेल प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाड़ियों को रुपए 11,111/- की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor