सोहनलाल वैष्णव. बोरुंदा जोधपुर
बोरुंदा कस्बा को उप तहसील यथावत रखने की मांग को लेकर सरपंच प्रतिनिधि सहित आधा दर्जन से अधिक भाजपा पदाधिकारी क्षेत्रिय विधायक गर्ग को ज्ञापन सौंप कर उप तहसील बने रहने की मांग की।
विधायक अर्जुन लाल गर्ग को बुधवार को दिए गए ज्ञापन में बताया कि ग्रामवासी बोरुंदा निवेदन करते हैं कि ग्राम बोरुंदा को वर्ष 2022 में राज्य सरकार द्वारा उपतहसील घोषित किया गया था तब से लेकर आज दिन तक उपतहसील बोरुंदा सुचारू रूप से हम ग्रामवासियों एवं इसके अधीन अन्य ग्रामों को तहसील से संबंधित हर प्रकार की सुविधा प्राप्त हो रही है यह है कि ग्राम बोरुंदा घनी आबादी का औद्योगिक क्षेत्र हैं तथा यहां पर 20,000 से ज्यादा नागरिक निवास करते है। एवं आसपास के जुड़े हुए गांव भी बोरुंदा पर निर्भर करते हैं लिहाजा उप तहसील से बोरुंदा वासियों एवं अधिन अन्य ग्रामों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष राजस्व से संबंधित सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो रही है यह है कि उप तहसील बोरुंदा द्वारा जोधपुर जिले की सभी उप तहसीलों व तहसीलों से ज्यादा राजस्व राज्य सरकार को देती आई है। यह है कि अभी हाल ही में सदस्य सचिव राज्य प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन सलाहकार समिति द्वारा पत्रांक एफ ( ) SAU-RAC/2025/24 दिना 25-06-2025 कार्यालय जिला कलक्टर भूमि अधीनस्थ जोधपुर को सूचना जारी की गई की रेगिस्तान जिलों में जो भी उप तहसील सर्जित की गई एवं उपतहसीलों में 10 से कम पटवार क्षेत्र है वह उप तहसील पूर्व अपनी मूल तहसील में मर्ज कर दी जाए यह है कि उप तहसील बोरुंदा के अधीन आठ पटवार क्षेत्र है यदि उप तहसील बोरुन्दा को समाप्त कर पुनः मूल तहसील में समायोजित किया जाता है तो ग्राम बोरुंदा वासियों एवं इसके अधीन अन्य गांवों के नागरिकों को ज्यादा नुकसान होगा एवं राज्य सरकार का राजस्व भी प्रभावित होना आता है यह है कि अभी ग्राम घोड़ावट को ग्राम पंचायत का दर्जा प्राप्त हुआ है जो उप तहसील बोरुन्दा के अधीन आता है इसलिए ग्राम घोड़ावट का पटवार बनने के पश्चात उप तहसील बोरुन्दा में ही सम्मिलित होगा इस प्रकार उप तहसील बोरुन्दा के अधीन 9 पटवार हल्के माने जाएंगे मूल तहसील पीपाड़ शहर के 20 की जगह 26 पटवारी हल्के है उक्त पटवार क्षेत्र में से एक पटवार क्षेत्र बोरुन्दा उप तहसील में शामिल कर दिया जाए तो बोरुन्दा उपतहसील के अधीन 10 पटवार क्षेत्र हो जाएंगे एवं उप तहसील राजस्व मंडल के पत्र दिनांक 19.4.2004 द्वारा निर्धारित मानडंडों के अनुसार कायम रहेगी यह की बोरुन्दा जो की एक तहसील स्तरीय कस्बा है यहां पर एक कम से कम उप तहसील का होना वास्तविक स्थिति अनुसार अत्यंत आवश्यक है ज्ञापन में बताया कि उप तहसील बोरुन्दा को मूल तहसील में शामिल न कर उप तहसील बोरुन्दा को यथावत रखा जाए। इसको लेकर बुधवार को क्षेत्रीय विधायक अर्जुन लाल गर्ग के पास ज्ञापन देने सरपंच प्रतिनिधि मानवेंद्र सिंह राठौड़, वरिष्ठ भाजपा नेता बहादुरसिंह राठौड़, भीखसिंह मेड़तिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष बक्साराम कच्छावा, छैलसिंह मेड़तिया, गणेश दाधीच व नवरत्न सिंह तथा मंगराज दाधीच सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।




