शहर मे बरसात बंद हो गयी है,शहर मे बारिश के बाद हरियाली हुई या क्या हुआ।
यह मै आपको अपनी ताजा गज़ल मे बता रहा हूँ—
बरसात से कहाँ कैसी हरियाली हुई
शहर मे सड़कों की बदहाली हुई
मुश्किल हुआ घर से बाहर निकलना
बाहर राहें मैदाने जंग वाली हुई
मुसलसल बरसने से बारिश
छत पे काई, दीवारें काली हुई
रोज कमाने खाने वालों की
मजदूरी नही मिली तो कंगाली हुई
बारिश का पानी हुआ जमा
मच्छरों वाला नाला,नाली हुई
बाद बरसात के मन मे”हंसा”
शंका मच्छर काटने वाली हुई
हंस राज”हंसा”
आदर्श बस्ती,मंडोर
जोधपुर (राजस्थान)



