Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 1:56 am

Thursday, July 9, 2026, 1:56 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

इलॉन मस्क ने स्पेसशिप जैसा दिखने वाला रेस्त्रां खोला : यहां रोबोट ने पॉपकॉर्न सर्व किया, मूवी के लिए 66 फीट की स्क्रीन; ईवी के लिए 80 सुपरचार्जर

(इलॉन मस्क दुनिया बदलने की यात्रा शुरू…)
इॅलान मस्क हर पल नया सोचते हैं, नया करते हैं और नई सोच ने उन्हें शिखर पर पहुंचाया, स्पेसशिप जैसा दिखने वाला रेस्त्रां उनकी अगली उड़ान है जो धरती पर स्पेस का अहसास करवाएगी…

लॉस एंजिल्स. एजेंसी

खबर है कि इलॉन मस्क ने स्पेसशिप जैसा दिखने वाला रेस्त्रां खोला है। यहां रोबोट ने पॉपकॉर्न सर्व किया, मूवी के लिए 66 फीट की स्क्रीन, ईवी के लिए 80 सुपरचार्जर लगाए गए हैं। इस संबंध में X पर खबर प्रकाशन के साथ ही कई फोटो पोस्ट किए गए हैं।

इलॉन मस्क ने लॉस एंजिलिस में डायनर यानी, रेस्त्रां खोला है। इस फ्यूचरिस्टिक डायनर में बर्गर, हॉट डॉग जैसे फूड आइटम मिलते हैं। यहां ईवी चार्जिंग के लिए 80 सुपरचार्जर भी लगे हैं।

अगर कोई टेस्ला कार में आता है, तो कार की स्क्रीन से ही खाना ऑर्डर कर सकता है। साथ ही 66 फीट की मूवी स्क्रीन का ऑडियो टेस्ला की कार के साउंड सिस्टम से सिंक हो जाता है।

1950 स्टाइल वाले डायनर के लॉन्च इवेंट में ऑप्टिमस रोबोट ने पॉपकॉर्न सर्व किया। यहां खाना साइबरट्रक-स्टाइल बॉक्स में सर्व किया जाता है। मस्क ने भी यहां डिनर किया।

ये डायनर एक ऐसा एक्सपीरियंस है जो पुराने जमाने की अमेरिका डायनर संस्कृति को भविष्य की तकनीक के साथ जोड़ता है। मस्क ने 2018 में इस डायनर का आइडिया शेयर किया था। इलॉन मस्क के डायनर की 5 तस्वीरें भी जारी की गई हैं।

उड़नतश्तरी जैसा दिखता है टेस्ला का डायनर

ये डायनर बाहर से देखने में किसी उड़नतश्तरी जैसा लगता है। इसमें नीयॉन लाइट्स और 66 फीट की स्क्रीन है। डायनर का डिजाइन टेस्ला के चीफ डिजाइनर फ्रांज वॉन ने किया है।

इसे बनाने में इंजीनियरिंग फर्म स्टैनटेक ने मदद की है। इमारत दो मंजिला है, जिसमें नीचे करीब 3800 स्क्वायर फीट का रेस्तरां और ऊपर 5500 स्क्वायर फीट की रूफटॉप डाइनिंग एरिया है।

डायनर से जुड़ी 5 बड़ी बातें…जो इॅलान को मस्क बनाती है

1-रोबोट ऑप्टिमस : टेस्टला का ह्यूमनॉइड रोबोट ऑप्टिमस इस डायनर का स्टार है। ऑप्टिमस ने प्री-लॉन्च इवेंट में पॉपकॉर्न सर्व किया था। हालांकि रोजमर्रा में डायनर में खाना सर्व करने का काम मुख्य रूप से मानव स्टाफ या रोलर स्केट्स करते हैं।

ऑप्टिमस का रोल अभी ज्यादातर शोकेस और टेक्नोलॉजी डेमो तक सीमित है, यानी वो मेहमानों का ध्यान खींचने और टेस्ला की भविष्य की तकनीक दिखाने के लिए है।

2-ड्राइव-इन मूवी थिएटर : डायनर में 66 फीट की दो स्क्रीन है। टेस्ला कार वालों के लिए खास बात ये है कि मूवी का ऑडियो उनकी कार के साउंड सिस्टम से सिंक हो जाता है।

3-सुपरचार्जर स्टेशन : यहां 80 V4 सुपरचार्जर स्टॉल्स हैं। ये न सिर्फ टेस्ला बल्कि सभी NACS कम्पैटिबल इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए खुले हैं।

4- खाना और मेन्यू : मेन्यू में अमेरिका खाना है, जैसे बर्गर, हॉट डॉग, चिकन विंग्स और हैंड स्पन मिल्कशेक। ये खाना साइबरट्रक-थीम वाले बॉक्सेज में सर्व किया जाता है।

मशहूर शेफ एरिक ग्रीनस्पैन ने मेन्यू तैयार किया है, जिसमें ‘टेस्ला बर्गर विद इलेक्ट्रिक सॉस’ और ‘सुपरचार्जर शेक’ जैसे आइटम शामिल है। टेस्ला कार के टचस्कस्रीन से ऑर्डर कर सकते हैं।

5- 24/7 खुला रहेगा : ये डायनर दिन-रात, हफ्ते के सातों दिन खुला रहता है। डायनर में टेस्ला-ब्रांडेड मर्चेडाइज भी बिकता है। जैसे कैप, टीशर्ट और ऑप्टिमस रोबोट का मॉडल।

टेस्ला का डायनर देखने के लिए लगी लोगों की भीड़

21 जुलाई को डायनर खुलने के बाद से ही लोग लाइन में लग गए। कुछ फैंस तो सिर्फ ऑप्टिमस रोबोट को देखने और इस रेट्रो-फ्यूचरिस्टिक जगह का अनुभव लेने के लिए आए।

मस्क ने भी डायनर का खाना खाया और X  पर पोस्ट किया, ‘मैने अभी रेट्रो-फ्यूचरिस्टिक टेस्ला डायनर और सुपरचार्जर में डिनर किया। टीम ने इसे बनाने में शानदार काम किया है।’

मस्क ने कहा कि अगर ये डायनर कामयाब रहा तो टेस्ला ऐसी और जगह दुनिया के बड़े शहरों और लंबी दूरी के सुपरचार्जर साइट्स पर खोलेगा। उन्होंने इसे ‘अच्छे खाने, अच्छे वाइब्स और मनोरंजन का एक आइलैंड’ बताया, जहां लोग अपनी कार चार्ज करते हुए मजे ले सकते हैं।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor