Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 3:37 pm

Sunday, August 23, 2026, 3:37 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

मरुधर एक्सप्रेस आज से वाराणसी की बजाय प्रतापगढ़ जाएगी

-वाराणसी जंक्शन पर रेलवे यार्ड रिमॉडलिंग
-मरुधर एक्सप्रेस के 35 फेरे होंगे प्रभावित
-रायबरेली के रास्ते जाएगी प्रतापगढ़ जंक्शन

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर

उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर से वाराणसी सिटी रेलवे स्टेशनों के बीच चलने वाली मरुधर एक्सप्रेस रविवार से 35 फेरों तक वाराणसी सिटी की बजाय जोधपुर से
प्रतापगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशनों के बीच संचालित होगी।

जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने बताया कि जोधपुर से संचालित मरुधर एक्सप्रेस के गंतव्य स्टेशन में आंशिक रूप से परिवर्तन किया गया है। अब यह ट्रेन 10 सितंबर से 14 अक्टूबर तक जोधपुर से वाराणसी सिटी की बजाय प्रतापगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशनों के मध्य चलेगी।

खेड़ा ने बताया कि वाराणसी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के चलते ट्रेन 14854/1486414866,जोधपुर-वाराणसी सिटी मरुधर एक्सप्रेस 10 सितंबर से 14 अक्टूबर तक (35 फेरे) प्रतापगढ़ जंक्शन स्टेशन तक परिवर्तित मार्ग वाया लखनऊ-रायबरेली संचालित की जाएगी।
वापसी में ट्रेन 14853/14863/14865,वाराणसी सिटी-जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस 11 सितंबर से 15 अक्टूबर तक (35 फेरे) वाराणसी सिटी की बजाय प्रतापगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन से रायबरेली व लखनऊ के रास्ते जोधपुर आएगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor