Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 9:44 am

Sunday, October 18, 2026, 9:44 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

पुष्करना समाज ने जस्टिस पुरोहित को किया सम्मानित

राखी पुरोहित. जोधपुर

नव नियुक्त न्यायाधीश संजीत पुरोहित का जैसलमेर पुष्करणा समाज ने अभिनन्दन किया । जैसलमेर पुष्करणा समाज के अग्रज एडव्होकेट विनोद पुरोहित के सुपुत्र संजीत पुरोहित का राजस्थान उच्च न्यायलय में शपथ ग्रहण कर न्यायधीश बनने की खुशी में जैसलमेर पुष्करणा समाज के अध्यक्ष सहित समाज के महानुभावो ने उनके निवास जा कर अभिनन्दन किया । सर्वप्रथम पण्डित गगन महाराज ने वेद मन्त्रो के साथ तिलक किया फिर समाज के अग्रज अशोक व्यास ने जैसलमेरी पगडी पहनाकर अभिनन्दन किया तत्पश्चात अध्यक्ष डी के व्यास ,सचिव सुरेश केवलिया, सह सचिव अनिल गोपा, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा गीता पुरोहित , कार्यकारी सदस्य राम कुमार आचार्य , सत्यदेव व्यास, अविनाश पुरोहित, एडवोकेट अभिषेक गोपा व श्रेयेश रामदवे अरुण व्यास के साथ साथ समाज के कई गणमान्य ने माल्यार्पण कर अभिनन्दन किया. अध्यक्ष डी के व्यास ने  संजीत जी के माताजी सरोजा जी एवं पिता जी विनोद जी का भी माल्यर्पण कर अभिनन्दन किया और खुशी व्यक्त की कि आपके लाड़ले ने समाज का गौरव बढाया । इस अवसर पर नव नियुक्त मजिस्ट्रेट सुदर्शन पुरोहित का भी अभिनन्दन किया गया ।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor