Explore

Search

Friday, April 17, 2026, 12:11 am

Friday, April 17, 2026, 12:11 am

LATEST NEWS
Lifestyle

शिवतांडव स्तोत्र का सस्वर पाठ कर महादेव को रिझाया

संवित धाम में 1008 पार्थिव शिवलिंग की पूजा

भरत जोशी. जोधपुर 

पर्वत पुत्री पार्वती माता ने भगवान शिव को पाने के लिए हिमालय पर घोर तपस्या की और पार्थिव शिवलिंग की पूजा अर्चना की, वहीं लंकाधिपति रावण ने महादेव को प्रसन्न करने के लिए शिवतांडव स्तोत्र की रचना कर उसका पाठ किया, उसी तरह के वातावरण का दर्शन संवित धाम आश्रम में उपस्थित हुआ । परमहंस स्वामी ईश्वरानंद गिरि महाराज द्वारा दईजर लाछा बासनी में स्थापित संवित धाम आश्रम में श्रावण मास की हरियाली तीज पर 1008 पार्थिव शिवलिंग का वैदिक मंत्रोच्चार, शुक्ल यजुर्वेद रुद्रास्टाध्यायी के मंत्रों के साथ दूध, दही, घृत, शर्करा, मधु और पंचामृत से अभिषेक किया गया, वहीं पुष्प, चावल, भस्मी से रुद्र त्रिसति के मंत्रों के साथ अर्चना की गई।

मुख्य पूजा संवित साधनायन सोसायटी की अध्यक्षा रानी ऊषा देवी ने की वहीं सोमयाजी अग्निहोत्री पंडित नवरतन व्यास के आचार्यत्व में संस्कृत के प्रोफेसर पंडित नितेश व्यास एवं ऋत्विज ब्राह्मणों के सामूहिक मंत्रोच्चार से 1008 पार्थिव शिवलिंग का विशेष पूजन किया गया। पार्थिव शिवलिंग का निर्माण शुद्ध मिट्टी, गंगाजल, दूध के मिश्रण से किया गया जिसमें पंडित गगन महाराज, पंडित हितेश दवे, जितेंद्र बोहरा, पंडित विक्की, पंडित अंकित ने 1008 पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर बड़े बड़े परात में ओम आकार, स्वस्तिक, राम के आकार में जमाकर अभिषेक किया।

जोधपुर संवित साधनायन सोसायटी के उपाध्यक्ष दिनेश चन्द्र सिंहल और डॉ सी एस कल्ला ने बताया कि संवित धाम में एक माह तक महामृत्युंजय कोटि रुद्र हवन का आयोजन हो रहा है उसी के तहत श्रावण मास की हरियाली तीज के मघा नक्षत्र की पुण्य वेला में 1008 पार्थिव शिवलिंग का विशेष, पूजन और अभिषेक किया गया। अभिषेक सामूहिक रूप से किया गया जिसमें भरत जोशी, महेश हर्ष, शेखर थानवी, लक्ष्मी सोनी, श्यामकिशन बोहरा, ब्रजेश हर्ष,रामराज पुरोहित, गोविंदलाल बोहरा, अश्विनी व्यास, नेमाराम गहलोत, शशिबाला कल्ला , अनुज अवस्थी, शरद जोशी, अनिल राघवानी, महेश जोशी, दिनेश उपाध्याय,भैरूंसिंह राजपुरोहित, डॉ वी एन दास, डॉ अमरीश छंगाणी, विजय कल्ला, रोहित सोनी और विनोद त्रिवेदी सहित अन्य साधकों ने पार्थिव शिवलिंग का पूजन किया । पूजन, महाआरती के बाद संवित धाम आश्रम में स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग वन के रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग के समुद्र श्रेत्र में 1008 शिवलिंग का विसर्जन किया गया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor