Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 10:00 am

Sunday, August 23, 2026, 10:00 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान के अध्यक्ष हुसैन खान के साथ होटल उद्योग की चुनौतियों पर की चर्चा

राइजिंग भास्कर. जोधपुर 

होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष हुसैन खान के जोधपुर प्रवास पर होटल व्यवसाय से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही उद्योग के हित में फेडरेशन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की गई।

इस अवसर पर फेडरेशन के जोधपुर संभाग के अध्यक्ष पवन मेहता के साथ होटल क्षेत्र की वर्तमान चुनौतियों और उनके समाधान को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। पवन मेहता ने बताया कि होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान के सतत और सामूहिक प्रयासों से राज्य सरकार ने हाल ही में कई महत्वपूर्ण और सराहनीय निर्णय लिए हैं

फायर एनओसी की अवधि अब तीन वर्षों के लिए :

पूर्व में प्रतिवर्ष नवीनीकरण की आवश्यकता वाली फायर एनओसी अब तीन वर्षों के लिए जारी की जाएगी, जिससे होटल व्यवसायियों को बड़ा प्रशासनिक राहत मिलेगी।

रीको क्षेत्र में होटल व्यवसाय हेतु 5% भूखंड आरक्षित :

राज्य सरकार ने रीको के औद्योगिक क्षेत्रों में 5% भूमि होटल उद्योग के लिए आरक्षित की है, जिससे नए होटल प्रोजेक्ट्स को बल मिलेगा।

शेखावाटी क्षेत्र की हेरिटेज हवेलियों के संरक्षण हेतु कोष की स्थापना :

शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियों के संरक्षण, रखरखाव एवं जीर्णोद्धार के लिए सरकार ने एक विशेष कोष स्थापित किया है, जिससे क्षेत्रीय पर्यटन को नई दिशा मिलेगी।

हाड़ौती क्षेत्र का ट्रैवल मार्ट कोटा में होगा आयोजित :

राज्य सरकार द्वारा हाड़ौती क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय ट्रैवल मार्ट कोटा में आयोजित करने की स्वीकृति दी गई है। तिथि की घोषणा शीघ्र की जाएगी। पवन मेहता ने यह भी स्पष्ट किया कि होटल व्यवसायियों की किसी भी समस्या के समाधान के लिए होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान सदैव तत्पर और प्रतिबद्ध है।

उन्होंने बताया कि हाल ही में फेडरेशन के नेतृत्व में पर्यटन से जुड़े संगठनों और पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने होटल नियमन एवं अन्य मांगों को विस्तार से सुझाव प्रस्तुत किया, जिसे मुख्यमंत्री ने गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

बाद में प्रतिनिधिमंडल ने नगरीय विकास सचिव, वित्त सचिव एवं पर्यटन सचिव से भी भेंट की और प्रतिवेदन सौंपा, जिसे अधिकारियों ने सहर्ष स्वीकार करते हुए सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor