Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 10:28 am

Sunday, October 18, 2026, 10:28 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

माहेश्वरी समाज की बच्चियों के लिए सर्वाइकल कैंसर रोधी टीकाकरण शिविर आयोजित, 550 टीकाकरण का रखा लक्ष्य

फोटो स्टोरी राखी पुरोहित. जोधपुर

माहेश्वरी समाज की बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। इसी कड़ी में रविवार को माहेश्वरी जनोपयोगी भवन में टीकाकरण शिविर लगाया गया। इस मौके पर 550 बच्चियों का लक्ष्य रखा गया है।

कार्यक्रम में लालचंद चांडक, दिनेश राठी, देवेंद्र डागा, पुखराज जाजू, घनश्याम चांडक और ओमप्रकाश लोहिया के साथ पूरी टीम का सहयोग रहा। ये पंक्तियां लिखे जाने तक टीकाकरण कार्यक्रम जारी था। टारगेट में कमी या अधिक हो सकती है। कार्यक्रम में चेतन सोनी, दिलीप सोनी और गिरीश सोनी का विशेष सहयोग रहा। साथ ही अतिथि के रूप में राजेंद्र पालीवाल, राधेश्याम डागा, ओमप्रकाश मनिहार, पुरुषोत्तम मूंदड़ा आदि मौजूद थे। माहेश्वरी जनोपयोग भवन में सीपीआर मैन राजेंद्र जातेड़ विशेष रूप से आमंत्रित थे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor