नंदकिशोर राठी रोग जांच केंद्र द्वारा निशुल्क मधुमेह जांच सेवा उपलब्ध होगी
राखी पुरोहित. जोधपुर
8302316074 diliprakhai@gmail.com
भारत विकास परिषद्, नन्दनवन शाखा जोधपुर द्वारा जनसेवा की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आगामी रविवार 10 अगस्त 2025 को एक निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन बीवीपी नन्दनवन चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
यह शिविर प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक जोधपुर के चौहाबो क्षेत्र स्थित 16/561 पते पर आयोजित होगा, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा विभिन्न रोगों के परामर्श तथा दंत जांच सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।
चिकित्सा सेवा में भाग लेंगे –
डॉ. प्रदीप कुमार सक्सेना – फिजिशियन
डॉ. हिमांशु गोरावत – दंत चिकित्सक
इस शिविर की एक विशेषता यह भी होगी कि नन्दकिशोर राठी रोग जांच केन्द्र द्वारा मधुमेह (डायबिटीज़) की नि:शुल्क जांच भी onsite की जाएगी।
पंजीयन एवं संपर्क:
इच्छुक नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे समय पर पंजीयन कराएं। इसके लिए निम्नलिखित संपर्क नम्बरों पर संपर्क किया जा सकता है: ???? 9429145764, 9413573800, 9829026565
निरंतर चिकित्सा सेवा की शुरुआत:
परिषद ने जानकारी दी है कि 11 अगस्त 2025 से नियमित रूप से प्रत्येक दिन प्रातः 10:00 से 11:00 बजे तक चिकित्सा परामर्श सेवाएं शुरू की जाएंगी। इसके लिए पंजीयन शुल्क 50/- रुपये निर्धारित किया गया है।
इस शिविर का मुख्य उद्देश्य स्थानीय नागरिकों तक गुणवत्ता युक्त स्वास्थ्य सेवाएं बिना किसी आर्थिक बोझ के पहुंचाना है। आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस पहल का लाभ उठाएं और अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पधारें।
भारत विकास परिषद का आदर्श:
“संस्कारित भारत – समर्थ भारत” की संकल्पना को साकार करने हेतु परिषद निरंतर जनसेवा के कार्यों में जुटी हुई है। संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा एवं समर्पण के पंचमूल्य आधार पर कार्य कर रही यह संस्था जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय भूमिका निभा रही है।




