Explore

Search

Monday, August 24, 2026, 12:32 am

Monday, August 24, 2026, 12:32 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

बाबा रामदेव निशुल्क कोचिंग सेंटर का शुभारंभ आज दोपहर 3 बजे होगा

उदित भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर

बाबा रामदेव निशुल्क कोचिंग सेंटर का शुभारंभ आज बाबा की आज आसोज शुदी बीज के पावन अवसर पर दोपहर 3 बजे गोपाल बाल वाटिका स्कूल शोभावतो की ढाणी से बाबा के आशिर्वाद व आप सभी के सहयोग से किया जा रहा है। संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष करणसिंह राठौड़ ने बताया कि बाबा रामदेव समाज सेवा संस्थान जोधपुर बाबा रामदेव समाज सेवा संस्थान का शिक्षा के क्षेत्र मे पहला कदम है। हम सभी का एक ही संकल्प है जब अध्यन के लिए अभिभावक फीस दे रहे है तो बच्चो की कोचिंग की जिम्मेदारी विधालयो के संचालकों की होनी चाहिए या फिर बच्चों को विद्यालय में ही अध्यन ऐसा कराओ कि कोचिंग की जरूरत भी ना पङे। इसी भावनाओं के साथ यह हम सब का प्रयास रहेगा की जोधपुर के हर कोने मे निशुल्क कोचिंग सेंटर खोलकर बच्चो को उच्च स्तरीय शिक्षा दी जाए।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor