Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 1:14 am

Thursday, July 9, 2026, 1:14 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

स्वच्छता अभियान के तहत रेलवे डीजल शैड में श्रमदान

भरत जोशी. जोधपुर 

संपूर्ण देश के रेलवे कार्यालय, कार्यशाला, निर्माण इकाई, रेलवे स्टेशन और अन्य स्थानों पर प्रधानमंत्री और  रेल मंत्री के आव्हान पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। भारतीय रेलवे स्वच्छता अभियान के तहत जोधपुर रेल मंडल के डीजल शेड भगत की कोठी में श्रमदान किया गया और डीजल शेड कर्मचारियों ने पूरे परिसर की सफाई की। स्वच्छता अभियान में डीजल शेड के सभी अधिकारियों , सुपरवाइजर व स्टाफ ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया व पूरे शेड में सफाई कार्य किया।

वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता डीजल राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में डीजल शेड के अधिकारियों और रेल कर्मचारियों ने रेल परिसर व शेड को स्वच्छ बनाये रखने की शपथ भी ली। इस अवसर पर मंडल यांत्रिक अभियंता पलाश सक्सेना, मंडल विद्युत अभियंता हर्षित कुमार, सहायक विद्युत अभियंता लोकेश जांगिड़ और दोनों मान्यता प्राप्त रेल कर्मचारी संगठन और एसोसिएशन के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor