राखी पुरोहित. जोधपुर
8302316074 diliprakhai@gmail.com
भांडू कलां ग्राम पंचायत में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के सभी विद्यार्थियों एवं गांव वालों के साथ तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। मुख्य रूप से सरपंच पप्पू सिंह, ग्राम सेवक अनुराधा उदावत, पर्वत सिंह, श्रवण दास, रमेश सुथार, करण सिंह आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में संत सानिध्य रहा। श्री राधा रानी गौ सेवा संस्थान के अध्यक्ष पंडित संजू रमेश पांडे शास्त्री ने सभी विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता दिलाने वाले सभी महापुरुषों के चरित्र के विषय में संबोधित किया। मां भारती के चरणों में अपना जीवन समर्पित करने का आव्हान किया। तिरंगे की महत्ता पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने देश भक्ति नारों से गांव में राष्ट्र प्रेम का संदेश दिया।




