Explore

Search

Wednesday, July 8, 2026, 11:25 pm

Wednesday, July 8, 2026, 11:25 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

श्री कृष्ण जन्माष्टमी 16 अगस्त को, श्री विश्वकर्मा यंदिर में होंगे विभिन्न आयोजन

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बाईजी का तालाब स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर में मंदिर कमेटी की ओर से 16 अगस्त शनिवार को श्रद्धापूर्वक व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर मंदिर को आकर्षक फूलमंडली व विशेष रोशनी से सजाया जाएगा और भगवान विश्वकर्मा सहित सभी देव प्रतिमाओं का अलौकिक शृंगार किया जाएगा। रात्रि 8 बजे से मध्य रात्रि कृष्ण जन्मोत्सव तक भजन कीर्तन होगा और जन्मोत्सव व आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor