Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 4:42 am

Sunday, August 23, 2026, 4:42 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

आजादी का उत्सव आज…रक्तवीर रक्तदान कर भरेंगे सेवा की परवाज

राखी पुरोहित. जोधपुर

8302316074 diliprakhai@gmail.com

आजादी का 79 वां उत्सव शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस मौके पर रक्तवीर रक्तदान करेंगे। सेवा की भावना से रक्तवीर रक्तदान कर जंगे आजादी के दीवानों को याद करेंगे और बताएंगे कि जो लहू आजादी के दीवानों ने बहाकर देश आजाद करवाया उसकी कीमत का हमें भान हैं। इसी आजादी के पर्व के उपलक्ष्य में कई रक्तवीर रक्तदान को तैयार हैं।

जोधपुर ब्लड डोनर्स के विशाल हिन्दुस्तानी ने बताया कि रोटरी ब्लड बैंक गोयल अस्पताल के सामने सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक शिविर आयोजित होगा। शिविर में रक्तदाताओं का आह्वान किया गया है कि आएं और उत्साह के साथ रक्तदान करें। आपके द्वारा दिया गया रक्त किसी भी मरीज की जान बचा सकता है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor