Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 8:00 pm

Sunday, August 23, 2026, 8:00 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

डॉ. बाबूलाल चांवरिया स्मृति व्याख्यान एवं पुस्तक विमोचन 16 अगस्त को

राखी पुरोहित. जोधपुर

8302316074 diliprakhai@gmail.com

जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के आदिवासी अध्ययन केन्द्र की ओर से डॉ. बाबूलाल चांवरिया स्मृति व्याख्यान (तृतीय पुण्यतिथि) एवं पुस्तक विमोचन कार्यक्रम 16 अगस्त 2025 को आयोजित होगा। यह कार्यक्रम “झाड़ू से कलम तक का सफ़र” विषय पर आधारित होगा, जिसमें “द ग्रेट अम्बेडकर” पुस्तक का विमोचन किया जाएगा।

वरिष्ठ साहित्यकार हंसराज बारासा हंसा ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय दलित साहित्य अकादमी, नई दिल्ली के अध्यक्ष डॉ. सोहनपाल सुमनाक्षर करेंगे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ दलित साहित्यकार, नई दिल्ली मोहन दास नैमिशराय और हिन्दू कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो. रतनलाल मौजूद रहेंगे।

विशिष्ट अतिथियों में जेएनवीयू के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यक्ष प्रो. किशोरीलाल रैगर तथा वरिष्ठ दलित साहित्यकार, जयपुर रत्नकुमार सांभरिया शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में बीज वक्ता के रूप में गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय, बड़ौदा के प्रो. जनक सिंह मीना अपने विचार रखेंगे।

यह आयोजन 16 अगस्त 2025 को प्रातः 11 बजे से विश्वविद्यालय के बृहस्पति भवन, केंद्रीय कार्यालय में होगा। कार्यक्रम के निमंत्रक कमला चांवरिया, राज कमल चांवरिया और ऋतुराज चांवरिया हैं, जबकि संचालन एवं समन्वय की जिम्मेदारी डॉ. कुलदीप सिंह मीना, निदेशक, आदिवासी अध्ययन केन्द्र संभालेंगे।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार, छात्र-छात्राएं एवं साहित्य प्रेमियों को आमंत्रित किया गया है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor