Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 9:19 am

Thursday, July 9, 2026, 9:19 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

“दिव्यांग समर्थ हैं : व्यर्थ नहीं” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आज

राइजिंग भास्कर. जोधपुर

विकलांग पुनर्वास एवं प्रशिक्षण संस्थान तथा मेहरानगढ़ म्यूज़ियम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार, 23 अगस्त  को “दिव्यांगों की शिक्षा, विकास एवं सामाजिक समावेशन” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल, बड़ली, केरू, जोधपुर में सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगा।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में दिव्यांगजन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना और उन्हें शिक्षा, कौशल तथा सामाजिक अवसरों से जोड़ना है। आयोजन की थीम “दिव्यांग समर्थ हैं : व्यर्थ नहीं” समाज को यह संदेश देती है कि दिव्यांगजन भी अपनी क्षमताओं से समाज और राष्ट्र के विकास में अहम योगदान दे सकते हैं।

कार्यक्रम में प्रो. मीना बरड़िया (अध्यक्ष) विशिष्ट वक्ता के रूप में शामिल होंगी। वहीं, मुख्य वक्ता डॉ. नीता जैन (एसिस्टेंट प्रोफेसर, मनोविज्ञान विभाग) होंगी, जो दिव्यांगजनों की मानसिक, शैक्षिक और सामाजिक चुनौतियों पर प्रकाश डालेंगी। मेहरानगढ़ म्यूज़ियम ट्रस्ट और संस्थान का मानना है कि दिव्यांगजन केवल सहानुभूति के पात्र नहीं, बल्कि वे समाज की मुख्यधारा में सक्रिय भागीदारी करने की क्षमता रखते हैं। इस तरह के कार्यक्रमों से जागरूकता बढ़ेगी और समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor