Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 10:51 am

Sunday, August 23, 2026, 10:51 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

साध्वी पीयूषपूर्णा श्रीजी ने कल्पसूत्र का वाचन किया, श्रद्धालुओं को मिली आध्यात्मिक प्रेरणा

श्री मुहताजी मंदिर प्रांगण में पर्युषण पर्व के चौथे दिन वल्लभ संप्रदाय को तीन आचार्य प्रदान करने वाली 95 वर्षीय वरिष्ठ साध्वी की पावन उपस्थिति में हुआ आयोजन

राइजिंग भास्कर. जोधपुर 

श्री मुहताजी मंदिर प्रांगण की सुसज्जित धर्मसभा में पर्युषण पर्व के चौथे दिन वल्लभ संप्रदाय को तीन आचार्य प्रदान करने वाली 95 वर्षीय वरिष्ठ साध्वी की पावन उपस्थिति में साध्वी पीयूषपूर्णा श्रीजी ने कल्पसूत्र का वाचन किया। उन्होंने अपने ओजस्वी उद्गारों में कहा कि कल्पसूत्र केवल शास्त्र नहीं, बल्कि प्रत्येक श्रावक के लिए आत्मिक जागरण और जैन धर्म के मूल सिद्धांतों का स्मरण कराने वाला अमूल्य ग्रंथ है। इसमें वर्णित तीर्थंकरों के जीवन चरित्र से श्रावक संयम, तप और वैराग्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा पाता है।

साध्वी श्री अंजू महाराज सा ने भी श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि कल्पसूत्र वाचन, समस्त जैन समाज के लिए परम अनुष्ठान है। यह न केवल अध्यात्म की ज्योति प्रज्वलित करता है, बल्कि साधना और धर्ममय जीवन जीने की राह भी दिखाता है। श्री मुहताजी मंदिर ट्रस्ट के सचिव पवन मेहता और चातुर्मास समिति के संयोजक संदीप मेहता ने बताया कि धर्मसभा के पूर्व इस पावन शास्त्र के बोहराने का लाभ श्रीमती कमला बाईसा हस्तिमलसा भंडारी ने लिया। अष्ट प्रकार की पूजा का लाभ श्रीमती कमलादेवी प्यारेलाल हिरन ने लिया।
गुरु पूजन व सोनारूपी फूल से बांधने का लाभ स्व. श्रीमती पुष्पा राजेंद्र एस मेहता परिवार की ओर से श्रीमती रीता- पवन मेहता, श्रीमती आशीमा पूर्वा -राहुल मेहता एवं श्रीमती चांदनी ने लिया। श्री मुहताजी मंदिर ट्रस्ट के सचिव पवन मेहता ने बताया कि इसी दिन पांच प्रकार की ज्ञान पूजाओं का लाभ श्रीमती कमला बाईसा हस्तिमलसा भंडारी, श्रीमती कंचन जसरूप लोढ़ा, श्रीमती लीला देवी, विक्रम, चेतन बागरेचा, प्रेमचंद, रविन्द्र नाहर एवं धनरूप चंद भंडारी ने प्राप्त किया।

रविवार को आयोजित होने वाले अद्भुत धार्मिक आयोजन में सिद्धार्थ राजा व त्रिशला रानी की भूमिका दंपत्ति श्रीमती मंजू संदीप मेहता निभाएंगे जबकि इंद्र-इंद्राणी की भूमिका श्रीमती कंचन जसरूप लोढ़ा करेंगे। प्रियवंदा दासी और भगवान की भुआ की भूमिका मनीष कुमार व किशोर बाफना परिवार वाले निभाएंगे। शुक्रवार को प्रभुजी की आंगी का शंगार विशेष श्रद्धा और भक्ति भाव से श्रीमती उषा गजेंद्र मुहता, आयुष मेहता एवं पुजारी रसिकजी द्वारा किया गया। पूरे शहर में आंगी के शृंगार की चर्चा होने से दिन भर भक्तजनों के आने जाने का तांता लगा हुआ है। प्रभुजी के शृंगार की सेवा का लाभ धनरूप भंडारी, पदमजी, जंबु कुमार एवं भोपालगढ़ के सुशील कांकरिया ने लिया। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को मंदिर प्रांगण में आयोजित भक्ति संध्या में मारवाड़ के लोकप्रिय गायक धीरज रांका एवं रविन्द्र कोचर की प्रस्तुतियों ने तीन घंटे तक भक्तिमय वातावरण बना दिया। कई भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे और नाचने को विवश हो गए। इस अवसर पर ट्रस्ट के पारिवारिक सदस्य श्रीमती सुमन मुथा और मोक्ष जैन ने भी प्रभु भक्ति के सुरमयी गीत प्रस्तुत किए।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor