Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 6:16 pm

Thursday, July 9, 2026, 6:16 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

गणपति महोत्सव में होगा 32वां निशुल्क चिकित्सा शिविर

जागरूक युवा फोर्स द्वारा 33वां गणपति महोत्सव हर्षोल्लास से आयोजित होगा

राखी पुरोहित. जोधपुर 

हनुमान चौक जालप मोहल्ला स्थित जागरूक युवा फोर्स द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी हर्षोल्लास एवं धार्मिक श्रद्धा के साथ 33वां गणपति महोत्सव भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। संगठन के अध्यक्ष एवं नगर निगम पार्षद सुरेश जोशी ‘छोटसा’ ने बताया कि गणपति महोत्सव केवल धार्मिक उत्सव ही नहीं, बल्कि सामाजिक सरोकार से जुड़ा हुआ कार्यक्रम है।
32वां निःशुल्क चिकित्सा शिविर
गणपति महोत्सव के अवसर पर “न जात न पात, मानवता की बात” की भावना से प्रेरित होकर 32वां निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें अनेक चिकित्सक अपनी निःशुल्क सेवाएं प्रदान करेंगे।
विशेषज्ञ डॉक्टरों की भागीदारी
शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सक जैसे—
डॉ. अरविन्द माथुर, डॉ. दिलीप कच्छवाहा, डॉ. शरद थानवी, डॉ. किरीट व्यास, डॉ. राजेश व्यास, डॉ. (श्रीमती) इन्दु थानवी, डॉ. (श्रीमती) अनुसूया व्यास, डॉ. मनीष जोशी, डॉ. अमित जोशी, डॉ. रचना पुरोहित, डॉ. चंदन कल्ला, डॉ. शिवदत्त व्यास, डॉ. विजय सिंह राजपुरोहित, डॉ. संजय व्यास, डॉ. (श्रीमती) मोनिका व्यास, एस.टी. काजी, डॉ. अभिषेक बोहरा आदि शामिल होंगे। इनके माध्यम से फिजिशियन, चर्म रोग, न्यूरोसर्जरी, मधुमेह, नाक-कान-गला, नेत्र रोग, दंत रोग, एक्युप्रेशर, आयुर्वेदिक, फिजियोथैरेपी एवं श्वास रोग संबंधी परामर्श और उपचार निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।
दवाइयों का भी होगा निःशुल्क वितरण
शिविर में आने वाले सभी मरीजों को आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयों का भी वितरण किया जाएगा।
Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor