Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 8:38 pm

Sunday, August 23, 2026, 8:38 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

पूर्व नरेश गजसिंह व हेमलता राजे ने राइकाबाग स्थित जुगल जोड़ी बाबा रामदेव मंदिर में किया ध्वजारोहण

शिव वर्मा. जोधपुर 

पूर्व नरेश गज सिंह व महारानी हेमलता राजे ने सैनाचार्य स्वामी अचलानंद गिरि महाराज के सान्निध्य में राईका बाग स्थित जुगल जोड़ी बाबा रामदेव मंदिर में भादवा सुदी बीज को नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के शुभारंभ के अवसर पर विधिवत्त पूजा अर्चना की एवं ध्वजारोहण किया।

सैनाचार्य स्वामी अचलानंद गिरि महाराज के निजी सचिव रघुवीर सिंह ने बताया कि सोमवार को प्रातः 10:30 बजे ध्वजारोहण के साथ ही महायज्ञ का आयोजन हुआ । उन्होंने बताया कि सैनाचार्य के सानिध्य में पूर्व नरेश गज सिंह व महारानी हेमलता राजे ने महायज्ञ में आहुतियां दी और मारवाड़ की खुशहाली की बाबा रामदेव जी से प्रार्थना की । इस अवसर पर पूर्व नरेश गज सिंह व महारानी हेमलता राजे मंदिर में हुई आरती में शरीक हुए। दोनों ने सैनाचार्य का आशीर्वाद लिया। उन्होंने बताया कि सोमवार रात्रि 9 बजे फूल मंडली व भजन संध्या होगी, गुरुवार 28 अगस्त को प्रातः 9:15 बजे से खड़ी सप्ताह का शुभारंभ होगा व बुधवार 3 सितंबर शाम 5:15 बजे खड़ी सप्ताह पूर्ण आरती व शोभायात्रा का आयोजन होगा।

इस अवसर पर पूर्व सांसद डॉ. नारायण सिंह माणकलाव , पूर्व जेडीए चेयरमैन डॉ. महेंद्र राठौड़, पूर्व जेडीए चेयरमैन राजेंद्र सिंह सोलंकी, बलजीत सिंह चौधरी, श्रीमती माली देवी, सुरेश बुगालिया, छैल सिंह रूपावत, महावीर सिंह गंठिया, इकबाल खान, राजेंद्र सोनी सहित अनेक गणमान्य नागरिक महिलाएं व पुरुष उपस्थित थे जो मंदिर की आरती में शरीक हुए व सैनाचार्य का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर महरानगढ़ बैंड ने सुमधुर स्वर लहरिया बिखेरी ।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor