Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 11:59 pm

Sunday, August 23, 2026, 11:59 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

बीकानेर-वलसाड-बीकानेर स्पेशल एक्सप्रेस रेलसेवा (02 ट्रिप) का संचालन

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर

रेलवे द्वारा पूजा, दीपावली, छठ पूजा पर त्यौहार के सीजन को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु बीकानेर-वलसाड-बीकानेर स्पेशल एक्सप्रेस रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह के अनुसार गाडी संख्या 04717, बीकानेर-वलसाड स्पेशल एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 26.10.23 व 02.11.23 को (02 ट्रिप) प्रत्येक गुरूवार को बीकानेर से 15.00 बजे रवाना होकर अगले दिन 10.50 बजे वलसाड पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04718, वलसाड-बीकानेर स्पेशल एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 27.10.23 व 03.11.23 को (02 ट्रिप) प्रत्येक शुक्रवार को वलसाड से 13.00 बजे रवाना होकर अगले दिन 09.00 बजे बीकानेर पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में नोखा, नागौर, मेडता रोड, जोधपुर, लूनी, समदड़ी, मोकलसर, जालौर, मोदरान, मारवाड़ भीनमाल,
रानीवाड़ा, भीलडी, महेसाना, अहमदाबाद, नडियाद, आणंद, वडोदरा व सूरत स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor