Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 8:38 pm

Sunday, August 23, 2026, 8:38 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सियाराम परिणय महोत्सव के बैनर का किया विमोचन

राखी पुरोहित. जोधपुर 

महिला शक्ति के मेंबर ने सियाराम परिणय महोत्सव के बैनर का विमोचन महिला मंडल व समाजसेवी मधु भंडारी के द्वारा किया गया। गायत्री देवी टेस्ट द्वारा 1 नवंबर को आयोजित होने वाले सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह में 51 जोड़े का लक्ष्य रखा गया है। सर्वजातीय सामूहिक विवाह सियाराम परिणय महोत्सव के पोस्टर का विमोचन किया गया।

महिलाओं ने गायत्री देवी ट्रस्ट की तारीफ की और बताया गया कि जरूरतमंद परिवारों को यह एक बहुत बड़ी सहायता होगी। यह समाजसेवा का एक बहुत ही बड़ा कार्य है। इसमें सभी को सहयोग करना चाहिए। इस कार्यक्रम के आयोजक चंद्रशेखर अरोड़ा को बहुत-बहुत बधाई दी और भगवान से प्रार्थना करते हैं कि यह कार्यक्रम का आयोजन सफल हो। इस कार्यक्रम में मधु भंडारी, रेखा लोहिया, अलका माथुर, चंदा तंवर, मंजू लुंकड़, वंदना माथुर, प्रीति तिवारी, नीतू जेठानी, प्रेमलता भंडारी, प्रेम कंवर, भंडारी रितु आदि उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor