राइजिंग भास्कर. जोधपुर
श्री काया पलट जन सेवा समिति जोधपुर महानगर की बैठक सिवांची गेट स्थित कार्यालय मे आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष विशाल वैष्णव और सचिव नवीन सैन ने बताया कि सभी पदाधिकारी उपस्थित हुए। प्रदेश अध्यक्ष आनंद दवे ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए महेंद्र सिंह को त्रिपोलिया मंडल का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति सिंह के सेवा कार्य और बालाजी के प्रति सेवा कार्यों को देखते हुए दी गई है। दवे ने कार्यकारिणी गठित करने के आदेश दिए। महेंद्र सिंह समिति के सेवा कार्यो की देखरेख करेंगे और समिति को हर महीने रिपोर्ट पेश करेंगे।
इस अवसर पर सुमित चौहान, अधिवक्ता पुष्पेंद्र त्रिवेदी, गुमान जाणी, नंदू चौहान, अजय सोलंकी, नवीन सेन, विक्रम सिंह, विपुल दवे, जितेंद्र दवे, जय किशन सोलंकी, लोकेश आसेरी, संदीप परिहार, राहुल चौहान आदि उपस्थित हुए और राहुल चौहान को बधाई दी।










