Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 4:54 pm

Thursday, July 9, 2026, 4:54 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

राजस्थानी अकादमी द्वारा पांडुलिपि, प्रकाशन आदि सहायता हेतु शीघ्र कार्रवाई हो : कमल रंगा

राखी पुरोहित. बीकानेर
प्रदेश की प्रतिनिधि राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी  बीकानेर की प्रमुख पत्रिका ’जागती जोत’ जो करीब 1 वर्ष से प्रकाशित नहीं हो रही थी। उसे प्रकाशित करने की मांग की गई है। राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी बीकानेर के अध्यक्ष एवं संभागीय आयुक्त को राजस्थानी युवा लेखक संघ के प्रदेशाध्यक्ष एवं भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय के उपक्रम साहित्य अकादेमी, नई दिल्ली से राष्ट्रीय पुरस्कार से पुरस्कृत कमल रंगा ने यह मांग की है। शीघ्र कार्यवाही करने पर वर्तमान अध्यक्ष एवं संभागीय आयुक्त को साधुवाद ज्ञापित किया।
रंगा ने अकादमी अध्यक्ष से आग्रह करते हुए कहा कि अकादमी को और गतिशील-रचनाशील बनाने के लिए वर्ष 2025-26 हेतु पाण्डुलिपि, निजी पुस्तक प्रकाशन, पत्र-पत्रिका आदि सहायता हेतु शीघ्र कार्यवाही करवाई जाए। क्योंकि इस बाबत विशेष तौर से साहित्य अकादमी, उदयपुर ने पहल कर ली है। साथ ही प्रदेश की अन्य अकादमियां भी इस बाबत गतिशील है। अतः आशा है कि इस हेतु शीघ्र कार्यवाही होगी। जिससे राजस्थानी भाषा जगत एवं प्रदेश के साहित्यकार लाभान्वित होंगे। रंगा ने राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, बीकानेर के अध्यक्ष से यह भी आग्रह किया है कि अकादमी स्तर पर बकाया पुरस्कार एवं अन्य सहायता जो अभी तक पूर्व से लंबित है, उसे शीघ्र निष्पादित करवाने का श्रम करें।
Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor