Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 9:05 pm

Thursday, July 9, 2026, 9:05 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर

वाराणसी सिटी-जोधपुर- वाराणसी सिटी रेलसेवा वाराणसी से आगमन/प्रस्थान करेगी। उत्तर रेलवे द्वारा ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्नलिखित रेलसेवाओं के आगमन/प्रस्थान स्टेशनों में परिवर्तन किया जा रहा है:-

1. गाडी संख्या 14853/14863/14865, वाराणसी सिटी-जोधपुर मरूधर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 19.10.23 से 20.11.23 तक वाराणसी सिटी के स्थान पर वाराणसी से प्रस्थान करेगी अर्थात उपरोक्त अवधि में यह रेल सेवा वाराणसी सिटी से वाराणसी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

2. गाडी संख्या 14854/14864/14866, जोधपुर-वाराणसी सिटी मरूधर एक्सप्रेस रेलसेवा, जो दिनांक 18.10.23 से 19.11.23 तक जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह वाराणसी तक ही संचालित की जाएगी। अर्थात उपरोक्त अवधि में यह रेल सेवा वाराणसी से वाराणसी सिटी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor