Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 11:57 pm

Sunday, August 23, 2026, 11:57 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

नवपद ओली आराधना कल से

दीपक कुमार सिंघवी. जोधपुर

जैन समाज की नवपद ओली आराधना 20 अक्टूबर से शुरू होगी। तप जप आराधना साधना का शाश्वत जैनों का महान पर्व आयम्बिल ओली आराधना को लेकर तपागच्छ संघ में तैयारियों का भव्य रूप दिया जा रहा है। संघ प्रवक्ता धनराज विनायकिया ने बताया कि नगर स्थित रत्नप्रभं धर्म क्रिया भवन में मुनि सिद्धैश चंद्र सागर, सिद्धचंद्र सागर, साध्वी नयप्रज्ञाश्री, मोक्षरत्नाश्री आदि के सान्निध्य में नवपद ओली आराधना लाभार्थी श्रावक विजयराज पूनम विजेंद्र प्रतिभा निश्रा मिनखराज उगमकंवर खिवसरा परिवार द्बारा आयोजित नवपद ओली आराधना के तहत नियमित प्रवचन 9:15 बजे श्रीपाल रास महासति मैना सुंदरी का जीवन चरित्र परमात्मा वाणी तथा विभिन पूजाएं वल्लभ महिला मंडल द्बारा विधिकारक द्वारा नवपद सिद्ध चक्र महापूजन सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संघ सचिव उम्मेदराज रांका, अनिल मेहता, विजय राज खींवसरा आदि ने सभी को आराधना का लाभ लेने का अनुरोध किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor