Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:46 am

Sunday, August 23, 2026, 7:46 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

पीजी अध्येता डॉ. कृष्णा ने छठी राज्य स्तरीय विभिन्न योगासन प्रतियोगिताओं के सीनियर ए ग्रुप में प्रथम स्थान प्राप्त कर 4 गोल्ड मेडल जीते

11-14 सितम्बर को दुर्ग, छत्तीसगढ़ में होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में हुआ चयन

शिव वर्मा. जोधपुर 

डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन् राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय जोधपुर के कुलगुरु प्रोफेसर वैद्य प्रदीप कुमार प्रजापति की प्रेरणा से स्त्री रोग एवं प्रसूति तंत्र विभाग की पीजी अध्येता डॉ. कृष्णा शर्मा पुत्री राधेश्याम शर्मा ने छठी राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में सीनियर ए ग्रुप में ट्रेडिशनल योगासन इवेंट, फॉरवर्ड बेंड इंडिविजुअल इवेंट, टि्वस्टिंग इंडिविजुअल इवेंट,सुपाइन इंडिविजुअल इवेंट सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर 4 गोल्ड मेडल जीते । छठी राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन 23-25 अगस्त को जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ डबोक,उदयपुर में किया गया । गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी डॉ. कृष्णा शर्मा का चयन राष्ट्रीय स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में हुआ है जिसका आयोजन 11-14 सितम्बर को दुर्ग, छत्तीसगढ़ में किया जाएगा ।

पीजीआईए कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर चंदन सिंह, आयुर्वेद संकाय अधिष्ठाता प्रोफेसर महेंद्र कुमार शर्मा तथा
स्त्री रोग एवं प्रसूति तंत्र विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर ए नीलिमा सहित संकाय सदस्यों ने शुभकामनाएं दीं।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor