राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर
पश्चिम रेलवे के मुम्बई सेट्रल मण्डल पर खार रोड-गोरेगांव रेलखण्ड के मध्य अनुरक्षण कार्य के कारण नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा। मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी
रद्द रेलसेवाऐं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 09037, बान्द्रा टर्मिनस-बाडमेर रेलसेवा दिनांक 03.11.23 को रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 09038, बाडमेर- बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा दिनांक 04.11.23 को रद्द रहेगी।
3. गाडी संख्या 22965, बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी रेलसेवा दिनांक 03.11.23 को रद्द रहेगी।
4. गाडी संख्या 22966, भगत की कोठी- बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा दिनांक 04.11.23 को रद्द रहेगी।
आंशिक रद्द रेलसेवाऐं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 14807, जोधपुर-दादर रेलसेवा दिनांक 27.10.23, 29.10.23 व 31.10.23 को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह बोरवली तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा बोरीवली-दादर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 14808, दादर-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 28.10.23, 30.10.23 व 01.11.23 को दादर के स्थान पर बोरीवली स्टेशन से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा दादर-बोरीवली के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
3. गाडी संख्या 22474, बान्द्रा टर्मिनस-बीकानेर रेलसेवा दिनांक 31.10.23 को बान्द्रा टर्मिनस के स्थान पर वलसाड स्टेशन से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा बान्द्रा टर्मिनस-वलसाड के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
4. गाडी संख्या 22473, बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा दिनांक 30.10.23 को बीकानेर से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा वलसाड स्टेशन तक संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा वलसाड-बान्द्रा टर्मिनस के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
5. गाडी संख्या 12480, बान्द्रा टर्मिनस-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 03.11.23 से 05.11.23 तक बान्द्रा टर्मिनस के स्थान पर वापी स्टेशन से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा बान्द्रा टर्मिनस-वापी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
6. गाडी संख्या 12479, जोधपुर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा दिनांक 02.11.23 से 04.11.23 तक जोधपुर से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा वापी स्टेशन तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा वापी- बान्द्रा टर्मिनस के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।



