Explore

Search

Monday, August 24, 2026, 12:38 am

Monday, August 24, 2026, 12:38 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

विधानसभा आम चुनाव- 2023 : 10 दिनों में 7614 लाइसेंस धारक आर्म्स में से 5337 जमा किए

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर
विधानसभा आमचुनाव 2023 के तहत जिले में लगी आचार संहिता के अंतर्गत कानून एवं व्यवस्था के तहत 9 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक विभिन्न प्रकार की कार्यवाही संपादित की गयी।
जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) श्री हिमांशु गुप्ता ने बताया कि पिछले 10 दिनों में 7614 लाईसेंस धारक आर्म्स में से 5437 जमा किये गये, जिसमें 590 छूट के दायरे में रखे गये हैं। इसके साथ ही 1587 जमा होने बाकी हैं। इसके अतिरिक्त विधानसभा चुनाव-2023 के मद्देनज़र धारा 151 में 7305, सेक्शन 107 व अन्य धाराओं में 4974 को पाबंद किया गया। वहीं 6249 गैर जमानती वारंट तामिल करा दिये गये हैं।
उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान एससी, एसटी एक्ट के तहत 2 मामले दर्ज किये गये हैं तथा  आचार संहिता के दौरान शांतिभंग में 55 व्यक्तियों के विरूद्ध सीआरपीसी की धारा के तहत कार्यवाही की गयी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव 2023 के संबंध में वर्तमान में जिले में 58 नाके एवं 99 उड़नदस्ते कार्यरत हैं।
Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor