Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 7:26 am

Thursday, July 9, 2026, 7:26 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

मानवता के लिए महाभियान… अभातेयुप द्वारा 17 सितंबर को होगा पूरे भारतवर्ष में 5 लाख यूनिट से ज्यादा रक्तदान

Anand Rathi Group proudly supports the World’s Largest Blood Donation Drive hosted by ABTYP on 17/09/25.

Suresh Rathi Group proudly supports the World’s Largest Blood Donation Drive hosted by ABTYP on 17/09/25.

विश्वव्यापी मेगा रक्तदान शिविर: मानवता के लिए एक साझा संकल्प

भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मिला लोगों सपोर्ट

जोधपुर में महावीर कॉम्लेक्स में लगेगा सबसे बड़ा कैंप

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर

8302316074 diliprakhai@gmail.com

अभातेयुप द्वारा 17 सितंबर को पूरे भारतवर्ष में 5 लाख यूनिट से ज्यादा रक्तदान होगा। मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव के राज्य प्रभारी कैलाश जैन ने बताया कि मानवता की सेवा में एक ऐतिहासिक पहल के तहत, अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा एक विश्वव्यापी मेगा रक्तदान शिविरों का 17 सितंबर 2025 को आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर एक साथ 50 से अधिक देशों में 7500 से अधिक कैंपों के माध्यम से आयोजित होगा, जिसमें लाखों लोग रक्तदान कर एक नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

यह आयोजन न केवल रक्त की कमी को दूर करने का प्रयास है, बल्कि यह समाज में सेवा, एकता और सहयोग की भावना को भी प्रोत्साहित करता है। शिविर का उद्देश्य है—“रक्तदान को जन-आंदोलन बनाना”, जिससे हर व्यक्ति इस पुनीत कार्य में भागीदारी महसूस करे। तेरापंथ धर्मसंघ के 11वें अधिशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण जी के पावन आध्यात्मिक दिशा निर्देशन में सेवा, सस्कार और संगठन के क्षेत्र में विभिन्न आयामों के संचालन के द्वारा समाज और राष्ट्र की सेवा में संलग्न है। मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव सिर्फ रक्तदान शिविर नहीं बल्कि एक महाभियान है, जिससे देश की जनता में रक्तदान के प्रति जागरूकता का संचार होगा। 17 सितंबर को अपने नजदीकी रक्तदान शिविर में जाकर रक्तदान जरूर करें।

आयोजन के उद्देश्य : वैश्विक स्तर पर रक्त की आपूर्ति का सुदृढ़ करना

• वैश्विक स्तर पर रक्त की आपूर्ति को सुदृढ़ करना

• युवाओं को सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक करना

• रक्तदान के प्रति भ्रांतियों को दूर करना

• मानवता की एकता और सहयोग का संदेश देना

• 500000+ लाख यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य

• स्वास्थ्य मंत्रालय (MoHFW) और राष्ट्रीय रक्त संक्रमण परिषद (NBTC) का सहयोग

• गिनीज बुक, एशिया बुक और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज

• कॉर्पोरेट्स, युवाओं और समाजसेवियों की भागीदारी
आयोजन की विशेषताएं : एक ही दिन, एक ही उद्देश्य, एक विश्व

• एक ही दिन, एक उद्देश्य, एक विश्व

• स्थानीय अस्पतालों और ब्लड बैंकों के सहयोग से शिविर

• डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाइव अपडेट और प्रेरणादायक कहानियाँ

• रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे

• प्रसिद्ध हस्तियों और समाजसेवियों का संदेश व सहभागिता

रक्तदान के लिए पात्रता:

• आयु: 18 से 65 वर्ष

• वजन: न्यूनतम 50 किलोग्राम

• सामान्य स्वास्थ्य

• पिछले 3 महीने में रक्तदान न किया हो

• कोई गंभीर बीमारी या संक्रमण न हो

रक्तदान के लाभ: शरीर में नया रक्त बनने की प्रक्रिया तेज होती है

• शरीर में नया रक्त बनने की प्रक्रिया तेज होती है

• आयरन का संतुलन बना रहता है

• दिल की सेहत बेहतर होती है

• मानसिक संतोष और आत्मिक आनंद की अनुभूति

• यह एक सुरक्षित, सरल और जीवनदायिनी कार्य है

जनसहभागिता का आह्वान

हर तीन सेकंड में किसी को रक्त की आवश्यकता होती है। एक यूनिट रक्त तीन लोगों की जान बचा सकता है। इस शिविर में भाग लेकर आप न केवल किसी अनजान व्यक्ति को जीवनदान देंगे, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव की प्रेरणा भी बनेंगे। “रक्तदान—जीवनदान है।” “आपका एक कदम, किसी के जीवन की मुस्कान बन सकता है।”

2012 में रक्त क्रांति का सूत्रपात : हितेश भांडिया

राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश डागा व राष्ट्रीय प्रभारी हितेश भांडिया ने बताया कि अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा ये रक्त क्रांति का सूत्रपात 2012 से हुआ, जिसमें कई रिकॉर्ड स्थापित किए गए जब एक ही दिन में 96600+ यूनिट रक्तदान हुआ।उसके पश्चात वर्ष 2014 में एक ही दिन में 100212 यूनिट रक्तदान करके
गिनीज बुक ऑफ वर्ड रिकॉर्ड दर्ज किया गया। 2016 में लगातार 365 दिन 5 रक्तदान शिविर, 2020 में कोविड काल में भी 55000 रक्तदान व 2000 से ज्यादा प्लाज्मा डोनेशन तथा 2022 में 2.5 लाख यूनिट रक्तदान करने एशिया व ग्लोबल रिकॉर्ड बनाया गया। 2025 के लक्ष्य के तहत 1 लाख वालियंटर के साथ, 4000 बल्ड बैंक के माध्यम से 5 लाख से ज्यादा रक्तदान करके रक्तदान के प्रति जागरूकता को बढ़ाना है।

राजस्थान में भी 300 से ज्यादा रक्तदान शिविर का आयोजन होगा

तेयुप सरदारपुरा के अध्यक्ष मनसुख संचेती व संयोजक धीरज बैगानी ने बताया जोधपुर में भी सभी क्षेत्रों में एनजीओ के माध्यम से 21 कैंपों का आयोजन होगा। जोधपुर में महावीर कॉम्प्लेक्स सरदारपुरा में सबसे बड़ा ब्लड कैंप लगेगा। इस कैंपेन को संघ सरचालक मोहन भागवत, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, गजेंद्र सिंह शेखावत, मनसुख मांडविया, राजेंद्र गहलोत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, केसरी सिंह, अतुल भंसाली, देवेंद्र जोशी, राजेंद्र पालीवाल, महापौर वनिता सेठ, महापौर कुंती देवड़ा, शिव विधायक रविन्द्रसिंह भाटी, करणसिंह उचियारड़ा, घनश्याम ओझा, नवीन मोहनोत, सुरेश जीरावाला, दिनेश कोठारी, महावीर चौपड़ा, विनय तातेड, निर्मल गहलोत, क्रिकेटर रवि विश्नोई, इंडियन आइडल फेम पीयूष पंवार, सिद्धि जौहरी के अलावा लघु उद्योग भारती, भारत विकास परिषद, लायंस क्लब, रोटरी क्लब, फाइनेंस फेडरेशन, BSF,आयुषी केयर फाउंडेशन, INIFD, वंदेभारत संस्थान ,लाल बूंद, रक्तकोष फाउंडेशन, आयुषी सालासर सेवा संस्थान, विश्व हिंदु परिषद,इंसानियत ग्रुप, जेसीआई युवा शक्ति, हैंडीक्राफ्ट यूनियन, केमिस्ट एसोशिएशन, व्यापार संघ के अलावा खेल जगत, अभिनय जगत इत्यादि का भी समर्थन मिला है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर रक्तदान को लेकर ट्रेडिंग, पोस्ट, रील, वीडियो बाइट आदि जारी करके सभी को जागरूक किया जा रहा है। जिसमें कई धर्म गुरु, राजनेता, अभिनेता, हस्तियां अपने संदेशों के माध्यम द्वारा लोगों को इस अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। राजस्थान प्रभारी कैलाश जैन व तेयुप सरदारपुरा के मंत्री देवीचंद तातेड ने बताया कि जोधपुर में आयोजित होने वाले कैंपों में एम्स, MDM, MGH, उम्मेद, रोटरी ब्लड बैंक की टीमें रक्त का संग्रहण करेगी। इसके अलावा परिषद द्वारा 4 इंटरनेशनल कैंपों का आयोजन भी होगा

संपर्क जानकारी

आयोजक संस्था: अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद वेबसाइट: https://abtypmbdd.org/
ईमेल mbdd@abtyp.org सोशल मीडिया हैशटैग: #GlobalBloodDrive #रक्तदान #MBDD
अधिक जानकारी हेतु आप 9799416761 पर संपर्क किया  जा सकता है।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor