Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 8:49 am

Sunday, August 23, 2026, 8:49 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

तेजकंवर सांखला हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंंह सैनी द्वारा सम्मानित

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

माली संस्थान जोधपुर द्वारा महामंदिर रामबाण में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में महात्मा गांधी अस्पताल जोधपुर की वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी व कीचन विभाग प्रभारी तेजकंवर सांखला को समारोह के मुख्य अतिथि हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा अभिनंदन पत्र व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

तेजकंवर सांखला ने बताया कि उन्हें चिकित्सा क्षेत्र में पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा व समर्पित सेवा भाव से उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया। उन्हें अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी, नर्सिंग स्टाॅफ व किचन विभाग के स्टाफ द्वारा यह सम्मान प्राप्त कर समाज व अस्पताल का गौरव बढ़ाने पर हार्दिक बधाई व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।

49 वर्षीय तेजकंवर ने अस्पताल में 26 वर्ष से सेवारत रहते हुए समाजसेवा कार्य करते हुए लंपी बीमारी के समय 12 गोशालाओं को गौद लेकर दवाओं तथा चारे आदि की व्यवस्था करवाई। कीर्ति नगर व भूंगरा गैस त्रासदी में भी पीड़ितों के लिए सराहनीय कार्य कर एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। पर्यावरण, पशु पक्षियों, वानर सेवा, पर्यावरण संरक्षण हेतु विभिन्न स्कूलों में वृक्षारोपण करवाना, जगह-जगह चिकित्सा शिविर लगाना, थैलेसीमिया मरीजों हेतु ब्लड डोनेशन शिविर का आयोजन करना, विकलांग लोगों के लिए ट्राई साइकिल की व्यवस्था करवाना और फुटपाथ पर रहने वाले लोगों, विकलांग लोगों को वस्त्र, खाने-पीने की चीजों की व्यवस्था करवाना, अपने अस्पताल में भी मरीजों के लिए दानदाताओं के सहयोग से फल का वितरण करवाना, वृद्धाश्रम में रहने वाले वृद्ध लोगों के साथ त्योहार मनाना समय-समय पर उन्हें चिकित्सा सहायता प्रदान करवाना, भोजन करवाना, निःशक्त एवं असहाय लोगों की मदद करना, कपड़े दान करना आदि सेवा कार्यों में भी महत्वपूर्ण सहभागिता निभाई।

हाल ही में 26 जनवरी को जयपुर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार से तथा डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती 2025 को लोक कल्याण एवं समाज कल्याण संस्थान द्वारा सम्मानित किया गया एवं ज्योति बा फुले जयंती के उपलक्ष पर जिला स्तरीय सावित्री बाई फुले सम्मान 2025 से भी सम्मानित किया गया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor