Explore

Search

Monday, August 24, 2026, 12:38 am

Monday, August 24, 2026, 12:38 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

विधानसभा आम चुनाव-2023 : पुलिस उपायुक्त-पूर्व डॉ. अमृता दुहन ने ली बैठक

पुलिस अधिकारियों को निर्वाचन गतिविधियों के दौरान् ड्यूटी से संबंधित कार्यों पर की चर्चा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
राखी पुरोहित. जोधपुर
विधानसभा आम चुनाव 2023 के मद्देनज़र पुलिस आयुक्त श्री रवि दत्त गौड़ के निर्देशानुसार पुलिस उपायुक्त  (पूर्व) डॉ. अमृता दुहन द्वारा जिला जोधपुर पूर्व के सर्किल पूर्व के अन्तर्गत चुनाव कार्य से जुड़े समस्त पुलिस अधिकारियों व पुलिस बल की मीटिंग ली गई।
इसमें विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष सम्पन्न करवाने हेतु बूथ पर लगने वाले पुलिस बल, एफएसटी, एसएसटी टीम, सेक्टर पुलिस, कण्ट्रोल रूम टीम के अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई।
बैठक में निर्देश दिए गए कि आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय पैदा हो, इस भावना को ध्यान में रखते हुए प्रभावी नाकाबंदी, रेड, फ्लेग मार्च का आयोजन करें ताकि आम मतदाता आराम से अपने मताधिकार का उपयोग कर सके। बैठक में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पूर्व, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पूर्व, समस्त थाना प्रभारी सर्किल ईस्ट उपस्थित रहे।
Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor