Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 5:21 am

Thursday, July 9, 2026, 5:21 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी में ट्रैक एंड फील्ड प्रतियोगिताओं के साथ राष्ट्रीय खेल महोत्सव का हुआ समापन

राखी पुरोहित. जोधपुर 

भारत सरकार के ’विकसित भारत’ के क्रम में तथा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के निर्देशानुसार मौलाना आजाद विश्वविद्यालय में चल रही तीन दिवसीय (29-31 अगस्त 2025) राष्ट्रीय खेल महोत्सव में ट्रैक एंड फील्ड प्रतियोगिताओं के अन्तर्गत 100 मीटर रेस के साथ समापन किया गया।

यूनिवर्सिटी डीन एकेडमिक्स डॉ. इमरान खान पठान ने बताया कि रविवार 31 अगस्त को विश्वविद्यालय परिसर में 100 मीटर रेस का शानदार आयोजन किया गया। जिसमें खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स डीन डॉ. सैयद मोईनउल हक ने कहा कि आउटडोर खेलों के अर्न्तगत विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं के बीच कड़े संघर्ष के साथ हुई 100 मीटर रेस की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर फार्मेसी के नयुम, द्वितीय स्थान पर अरविंद और तीसरे स्थान पर विजय रहे। छात्राओं मे योगा की छात्रा पिंकी बोराणा प्रथम, बीए की छात्रा अलवीरा द्वितीय व अतिका तीसरे स्थान पर रही।
यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स सेक्रेट्री डॉ. साबरा कुरैशी ने बताया कि बतौर मुख्य अतिथि मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी चैयरपर्सन मोहम्मद अतीक एवं विशिष्ट अतिथि यूनिवर्सिटी प्रेसिडेंट डॉ. जमील काज़मी ने सभी प्रतिभागियों को कड़ी मेहनत व ईमानदारी से हर खेल में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की प्रेरणा देते हुए खेलों में करियर की ओर अग्रसर किया। अंत में खेलों के प्रति समर्पण व खेल भावना के संकल्प के साथ समापन की घोषणा की गई।
इस खेल महोत्सव के सफल आयोजन में आर्टस डीन डॉ. इनाम इलाही, कॉमर्स डीन डॉ. एन.के. बोहरा, मैनेजमेंट डीन डॉ. दीपक भंडारी, एज्यूकेशन डीन डॉ. समीना, साइंस हेड ऑफ डिपार्टमेन्ट डॉ. मोहम्मद रईस सहित विश्वविद्यालय के समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor