राइजिंग भास्कर. जोधपुर
बनाड़ खोखरिया स्थित गोशाला में चारे का संकट खड़ा हो गया है। चारा नहीं होने से गौ माता के सामने परेशानी खड़ी हो गई है। इधर कल रात से तेज बारिश हाेने से परेशानी और भी बढ़ गई है। ओम श्री श्री महर्षि संदीपनी राम महाराज छत से गिर जाने से गौ माता पर संकट बन आया है। स्वामी जी ने शहर के दानदाताओं से अपील की है कि चारे के संकट को देखते हुए आठ-दस दिन के लिए कम से कम चारा उपलब्ध करवाने में मदद करावें।
स्वामी जी ने वीडियो जारी कर शहर के दानदाताओं से कहा है कि गौ माता की रक्षा का हम सबका सामूहिक उत्तरदायित्व है। ऐसे में मदद के लिए आगे आएं और अधिक नहीं तो कम से कम आठ-दस दिन के लिए ही सही चारा उपलब्ध करवाने के लिए आगे आएं। महर्षि ओम श्री श्री संदीपनी राम महाराज से 9521115530 मोबाइल नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।




