राखी पुरोहित. जोधपुर
अरिहंत आंचल रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी डाली बाई के पास के तत्वावधान में आज से गणपति महोत्सव 2025 में आज विधिवत् पूजा अर्चना सोसायटी सेकेट्री अंजनि कुमार मिश्रा एवं राधेश्याम द्वारा की गई। वहीं गणेश महोत्सव 2025 कमेटी के सदस्य रितेश सिंह, मनीष व्यास, दीपेश भटनागर, रवि तिवारी, श्रीमती गरिमा शर्मा, ओमकार मिश्रा, आनंद आर्य ने आज बच्चों का एवं बड़ों के साथ तंबोला प्रतियोगिता का आयोजन रखा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसन्न मेहता पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं डिस्कॉम विभाग के एसई कमल सिंह मीणा के हाथों आरती सम्पन्न की गई। सोसायटी सचिव अंजनि कुमार मिश्रा ने उनका स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेट किया। कमेटी सदस्य रितेश सिंह ने साफा, मनीष व्यास एवं दीपेश भटनागर सम्मान पटि्टका पहनाकर स्वागत किया। रवि तिवारी,आनदं आर्य, हनीश वर्मा, अजय, अंकुश, संजीव पारिख, जितेंद्र सक्सेना ने माला पहनाकर स्वागत किया। प्रतियोगिता के अंत में प्रतियोगिता के प्रतिभागियों पुरस्कृत किया जाएगा। प्रसन्न चंद मेहता एवं कमल सिंह मीणा सभी का आभार व्यक्त किया। सोसायटी मैनेजर कमलेश श्रीपत ने नेतृत्व आयोजन बड़े ही गरिमामय ढंग से सम्पन्न किया।





