Explore

Search

Monday, August 24, 2026, 12:01 am

Monday, August 24, 2026, 12:01 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

नवपद ओली आराधकों का हुआ उत्तर पारणा

दीपक कुमार सिंघवी. जोधपुर

क्रिया भवन में नवपद ओली आराधकों का उत्तर पारणा हुआ । नवपद ओली आराधना 20 से शुरू होगी। तप जप आराधना साधना का शाशवत जैनों का महान पर्व आयम्बिल ओली आराधना को लेकर तपागच्छ संघ में आराधकों का उत्तर पारणा का भव्य आयोजन किया गया।

संघ प्रवक्ता धनराज विनायकिया ने बताया नगर स्थित रत्नप्रभं धर्म क्रिया भवन में मुनि सिद्धैशचंद्रसागर सिद्धचंद्रसागर साध्वी नयप्रज्ञाश्री मोक्षरत्नाश्री आदि के सानिध्य में नवपद ओली आराधना लाभार्थी श्रावक विजयराज पूनम विजेंद्र प्रतिभा निश्रा मिनखराज उगमकंवर खिवसरा परिवार द्बारा आयोजित नवपद ओली आराधना के तहत नियमित प्रवचन 9:15 बजे श्रीपाल रास महासति मैना सुंदरी का जीवन चरित्र परमात्मा वाणी तथा विभिन पूजाएं वल्लभ महिला मंडल द्बारा विधिकारक द्वारा नवपद सिद्ध चक्र महापूजन सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे । संघ के दीपक सिंघवी ने बताया नवपद उत्तर पारणा अवसर पर संघ सचिव उमेद राज रांका, अनिल मेहता, विजयराज खींवसरा, ललित पोरवाल आदि कई संघ सदस्य मौजूद थे। विनायकिया व सिंघवी ने सभी को आराधना का लाभ लेने का अनुरोध किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor