Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 9:55 am

Sunday, August 23, 2026, 9:55 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

प्रकृति संरक्षण के लिए वीर तेजाजी महाराज के जीवन से प्रेरणा लें : शेखावत

– लूणावास भाकर में तेजाजी दशमी महोत्सव में शामिल हुए केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री
– खेजड़ली मेले में पहुंच पवित्र शहीद स्थली खेजड़ली को विकसित करने का दिया आश्वासन

शिव वर्मा. जोधपुर 

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि हमें वीर तेजाजी महाराज के जीवन से प्रेरणा लेकर प्रकृति संरक्षण और लोकहित के लिए आगे आना चाहिए। परिवर्तन के वैश्विक दौर में शिक्षा का महत्वu. और भी बढ़ गया है, इसलिए समाज में शिक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए।

केंद्रीय मंत्री शेखावत मंगलवार को लूणावास भाकर में लोकदेवता श्री वीर तेजाजी महाराज के 922वें बलिदान दिवस पर आयोजित विशाल तेजाजी दशमी महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने पवित्र स्थली पर वीर तेजाजी महाराज की ज्योत के दर्शन कर और श्री धन्ना भगत जी की धोक लगाकर भावपूर्ण नमन किया। शेखावत ने आयोजन स्थल पर आयोजित रक्तदान शिविर का अवलोकन किया और समाज के गणमान्यजनों से मुलाकात की।

विशाल भव्य समारोह में बड़ी संख्या में उपस्थित समाज के गणमान्य लोगों से संवाद किया। केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि हमें वीर तेजाजी महाराज के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए प्रकृति की रक्षा के लिए उन्होंने किस प्रकार जीवन समर्पित कर दिया था। परिवर्तन के वैश्विक दौर में शिक्षा का महत्व बढ़ा है, हर समाज में शिक्षा को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर किए गए स्नेहिल आत्मीय स्वागत के लिए उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।

शहीद स्थली खेजड़ली को विकसित करने में केन्द्र और राज्य सरकार किसी प्रकार की कमी नहीं रखेगी: शेखावत
केन्द्रीय मंत्री शेखावत वृक्षों की रक्षार्थ अपने प्राणों का उत्सर्ग करने वाले 363 लोगों की पवित्र शहीद स्थली खेजड़ली मेले में पहुंचे। उन्होंने ज्योत के दर्शन किए और मंदिर में जंभेश्वर भगवान का आशीर्वाद लिया। विशाल जलसे में शेखावत ने कहा कि समूचे विश्व में ऐसा उदाहरण नहीं है, जहां पर इतनी बड़ी संख्या में वृक्षों को बचाने के लिए प्राण न्यौछावर किए गए हों। प्रकृति पर्यावरण की रक्षा किस प्रकार होती है। यह सिर्फ मेला ही नहीं है, बल्कि प्रकृति पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देता है। उन्होंने कहा कि बदलते दौर में समाज की कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लेना होगा। समाज के लोगों को आश्वत किया कि पवित्र शहीद स्थली खेजड़ली को विकसित करने में केन्द्र और राज्य सरकार किसी प्रकार की कमी नहीं रखेगी।

ये रहे उपस्थित

इन समारोह में राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल, राज्यमंत्री केके विश्नोई, राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, राजस्थान धरोहर प्राधिकरण जयपुर के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, नोखा विधायक बिहारीलाल विश्नोई, संस्थान सदस्य मलखान सिंह विश्नोई, पूर्व सांसद जसवंत सिंह विश्नोई, पूर्व सांसद रामनारायण डूडी, प्रधान अनुश्री पूनिया, पूर्व प्रधान शेलाराम सारण, वीर तेजाजी युवा संस्थान के सुरेश बहादुर सिंह खोत, किशनाराम महाराज सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor